बिजनेस डेस्क, Toss The Coin | भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है, 10 जनवरी को भी सेंसेक्स 241 अंक नीचे आ गिरा. पिछले 1 महीने की बात की जाए, तो सेंसेक्स में 3900 अंकों की कमी दर्ज की गई है. निफ्टी 50 में भी 1100 अंकों की कमी दर्ज की गई है. बाजार में आई इस कमी के बीच एक कंपनी का ऐसा शेयर भी है, जो निवेशकों को बंपर रिटर्न दे रहा है. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
Toss The Coin ने किया निवेशकों को मालामाल
चेन्नई की मार्केटिंग कंसलटिंग कंपनी Toss The Coin के शेयर ने पिछले एक महीने में अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. यह शेयर सिर्फ एक ही महीने में 143 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न निवेशको को दे चुका है. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं.
टॉस द कॉइन के शेयर में पिछले कारोबारी सत्र यानी कि 10 जनवरी को भी 5% तक का अपर सर्किट देखने को मिला था. टॉस द कॉइन शेयर ने 17 दिसंबर 2024 को मार्केट में एंट्री की थी, लिस्टिंग के दिन से ही यह अपने निवेशको को शानदार रिटर्न दे रहा है.
टॉस द कॉइन कंपनी का नाम
इस नए शेयर ने निवेशकों की पूंजी को बेहद ही थोड़े समय में डबल कर दिया है. 10 दिसंबर को यह शेयर निवेशको के लिए ओपन हुआ, जिसे 12 दिसंबर तक का उन्हें समय दिया गया था. टॉस द कॉइन एक मार्केटिंग कंसलटिंग कंपनी है, जो अपने ग्राहकों को कस्टमाइज मार्केटिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए जानी जाती है. कंपनी टेक कंपनियों के ब्रांडिंग, कंटेंट डेवलपमेंट, वेबसाइट डिजाइन और सोशल मीडिया कैंपेन जैसी सेवाए उपलब्ध करवाती है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
