बिज़नस डेस्क, Unimech Aerospace IPO GMP | अगर आप भी इन दिनों आईपीओ में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो 23 दिसंबर को ओपन हुआ था और यह 26 दिसंबर तक ओपन रहने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं.
निवेशकों के लिए शानदार खबर
हम यूनिमेक एयरोंस्पेस के आईपीओ के बारे में बात कर रहे हैं, अगर आप इस कंपनी के आईपीओ में निवेश करते हैं तो आप अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. निवेश के लिए अभी 2 दिन का समय बचा हुआ है. इस कंपनी के शेयर की कीमतें 785 रुपए है, वही ग्रे- मार्केट में कंपनी के शेयर 480 रुपए के प्रीमियर पर ट्रेड कर रहे है. मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखा जाए, तो यूनिमेक एयरोस्पेस के शेयर 1265 रूपये पर लिस्टेड हो सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि लिस्टिंग के दौरान यह शेयर निवेशकों को 61% से ज्यादा फायदा देने वाले हैं.
इस कंपनी के शेयर कर सकते हैं आपको मालामाल
इस कंपनी के शेयर 31 दिसंबर को लिस्टेड हो सकते हैं, एयरोस्पेस के आईपीओ में रिटेल इन्वेस्टर्स कम से कम एक लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं. IPO के एक लॉट मे 19 शेयर है यानि इन्वेस्टर्स को कम से कम 14915 रूपये इन्वेस्ट करने होंगे. जब भी आप किसी कंपनी के आईपीओ में इन्वेस्ट करें, तो एक बार उसके बारे में डिटेल जानकारी अवश्य हासिल कर ले. उसके बाद ही आपको निवेश करना चाहिए.
