हरियाणा के आदित्य यादव ने CDS में टॉप कर AIR में पहला स्थान किया हासिल, तीसरी पीढ़ी करेगी देशसेवा

महेंद्रगढ़ | खेल मैदान से लेकर शिक्षा क्षेत्र की बात करें, तो हरियाणा की युवा पीढ़ी अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है. इसी कड़ी में महेन्द्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र के गांव बेगपुर के रहने वाले आदित्य यादव ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) में ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान हासिल कर हरियाणा का नाम रोशन किया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी शुभकामनाएं दी हैं.

Aditiya Kumar CDS AIR

बचपन से ही मेधावी और अनुशासित

आदित्य के पिता सतीश कुमार और दादा भी इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी माता प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है. आदित्य ने वर्तमान में UPSC अस्सिटेंट कमाडेंट परीक्षा में भी ऑल इंडिया रैंक बीसवां स्थान हासिल किया था. ग्रामीणों ने बताया कि आदित्य बचपन से ही मेधावी और अनुशासित रहा है.

आदित्य यादव ने यदुवंशी स्कूल, नारनौल से स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में स्नातक की डिग्री हासिल की. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और माता- पिता को देते हुए कहा कि समर्पण और कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. यदि आप निरंतर प्रयास करेंगे तो एक दिन सफलता आपके कदम अवश्य चूमेगी.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

क्षेत्र में खुशी की लहर

उनकी इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर छाई हुई है. आदित्य के घर दोस्तों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है. हर कोई आदित्य के माता- पिता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है. पिता सतीश कुमार ने बताया कि हमें अपने बेटे आदित्य पर गर्व है. हमारे परिवार की लगातार तीसरी पीढ़ी देशसेवा के लिए सेना में शामिल हुई है. इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.