AIIMS Delhi Jobs: एम्स दिल्ली में आई डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

जॉब डेस्क, AIIMS Delhi Jobs | नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस नई दिल्ली द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. महिला व पुरुष दोनों वर्गों के उम्मीदवार इन पदों के लिए अपने अपने आवेदन भेज सकते हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां अस्थायी आधार पर होगी.  जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन ईमेल या डाक के द्वारा भेज सकते हैं.

rewari AIIMS NEWS

अगर आप इस भर्ती के बारे में और ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़े. आगे आपको सारी जानकारी जैसे आवेदन शुरू होने की तारीख, आवेदन करने की अंतिम तारीख, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया इत्यादि दी गई है, आवेदकों से अनुरोध है कि खबर कों अंत तक पढ़े.

AIIMS Delhi Vacancy 2025
Organization AIIMS New  Delhi
Post Name Data Entry Operator
Vacancies 1
Salary/ Pay Scale Rs: 25,000/- Per Month
Job Location New Delhi
Last Date to Apply   11 December 2025
Mode of Apply Offline/ email
Category Delhi Contract Jobs
Official Website www.aiims.edu
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here

हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें – Haryana Jobs

Important Dates

आवेदन करने की शुरू तिथि: 27 नवंबर 2025

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2025 (5:30 बजे)

Education Qualification

इन पदों के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना जरुरी है. आवेदक के पास कंप्यूटर पर स्पीड टेस्ट के माध्यम से प्रति घंटे कम से कम 15000 की-डिप्रेशन की गति होनी चाहिए.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई
Application Fee

किसी भी वर्ग में उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

Age Limit

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 25 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

Vacancy Details

कुल पद: 1

How to Apply
  1. इन पदों पर उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से आवेदन भेजने होंगे.
  2. उम्मीदवार अपना भरा हुआ आवेदन पत्र तथा सभी संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके एक सिंगल PDF बना लें.
  3. तैयार किए गए पीडीएफ को दी गई ईमेल आईडी [email protected] पर भेज दें.
  4. उम्मीदवार डाक के जरिए भी अपना आवेदन भेज सकते हैं.
  5.  पोस्ट से आवेदन भेजने के लिए अपना आवेदन पत्र तथा सभी जरूरी दस्तावेज दिए गए पते ROOM No. 11, SRB Lab, Dept of Medicine, 3rd Floor Teaching Block, AllMS, Delhi-110029 पर भेज दें.
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा:

1. शॉर्टलिस्टिंग

2. इंटरव्यू

3. दस्तावेज सत्यापन

4. मेडिकल परीक्षा

नोट : अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.