हरियाणा पुलिस के 5500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 25 जनवरी तक कर पाएंगे अप्लाई

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हरियाणा पुलिस के 5500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी. कल यानि 11 जनवरी से इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सीईटी पास इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आवेदन के लिए पोर्टल ओपन किया जा चुका है.

Police

हरियाणा आयोग ने जारी किया टोल फ्री नंबर

कमीशन की तरफ से एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. यदि अभ्यर्थियों को आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो वे उस टोल फ्री नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं. आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन से जुडा लिंक भी शेयर किया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भी सोशल मीडिया के जरिए पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी है.

25 जनवरी तक कर पाएंगे आवेदन

सीईटी फेज- 2 के अंतर्गत कुल 5500 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इनमें 4500 पद पुरुष कांस्टेबल, 600 पद महिला कांस्टेबल और 400 पद हरियाणा रेलवे पुलिस के लिए रहने वाले हैं. ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं तथा आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 25 जनवरी की रात 11.59 बजे तक है. किसी भी उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है. यह आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रहने वाली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

पूरी सावधानी से करें अप्लाई

HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वह अपना आवेदन स्वयं ही करें और हस्ताक्षर के बाद दोबारा से भरे हुए फॉर्म को अपलोड करें. सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की गलती न रहे. ऐसे में सभी उम्मीदवार पूरी सावधानी के साथ आवेदन करें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.