HKRN के जरिए लगे कच्चे कर्मचारियों को तोहफा, नायब सरकार ने इतने दिन बढाया कॉन्ट्रैक्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट- 1 के माध्यम से लगे कच्चे कर्मचारियों के अनुबंध को आगे बढ़ा दिया गया है. ऐसे में इन कच्चे कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया है. बता दें कि हरियाणा सरकार ने इन कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट कों 31 मार्च 2026 (यानी अगले चार महीने) तक बढ़ा है.

Exam Jobs

सरकार ने दी बड़ी राहत

हरियाणा सरकार के इस फैसले से लगभग 1.20 लाख कर्मचारियों को राहत मिली है. उन्हें नौकरी की सुरक्षा के साथ- साथ वेतन वृद्धि, ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा. सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के हित में एक बड़ा कदम है. इसे लेकर हरियाणा सरकार की तरफ से पत्र जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  नौतपा के बीच राहत लेकर आई बारिश की बूंदें, जानें आगे कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम

4 महीने बढ़ा कॉन्ट्रैक्ट

इस पत्र में जानकारी दी गई है कि विभिन्न विभागों बोर्ड और निगमन में काम कर रहे अनुबंधित कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है. सरकार की तरफ से यह लेटर कल यानी 10 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है. ऐसे में अब कर्मचारियों का अनुबंध चार महीने के लिए बढ़ चुका है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.