जॉब डेस्क, DCWC Jobs | जो भी युवा अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनको हमारी यह खबर जरूर देखनी चाहिए. बता दें कि जिला बाल कल्याण परिषद जिला शाखा रोहतक की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. यह भर्तियां अस्थायी एवं सविंदा आधार पर की जाएगी. जो भी इन पदों पर आवेदन भेजने के इच्छुक हैं वह ऑफ़लाइन माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं. इस भर्ती के लिए महिला तथा पुरुष दोनों वर्गों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक है वह रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं.
सभी पदों के लिये नियुक्ति सीसीआई प्रोजेक्ट रोहतक के लिए अस्थाई व संविदा आधार पर समेकित वेतनमान पर की जाएगी खबर में आगे आपको पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन करने का माध्यम, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तिथि इत्यादि दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है की खबर को पूरा पढ़ें.
| DCWC Vacancy 2025 |
| Organization | District Child Welfare Council Rohtak |
| Post Name | Helper Cum Night Watchman, Storekeeper Cum Accountant, House Mother, Superintendent |
| Vacancies | 04 |
| Salary/ Pay Scale | 7944- 33,100/- Per Month |
| Job Location | Rohtak |
| Last Date to Apply | 28 April 2025 |
| Mode of Apply | Offline |
| Category | Haryana Jobs |
| Official Website | rohtak.gov.in |
| Official Notification | Click Here |
| Application Form | Click Here |
| Join Jobs Group | Click Here |
हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें – Haryana Jobs
| Important Dates |
आवेदन करने की शुरू तिथि: 18 अप्रैल 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 अप्रैल 2025
| Education Qualification |
स्टोरकीपर सह अकाउंटेंट: न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों सहित बी. काम तथा एम. एस. आफिस (वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट व इंटरनेट) के ज्ञान के साथ टेली व अकाउंटस कार्य की जानकारी. अनुभवीं आवेदकों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी.
हाउस मदर ( महिला): स्नातक पास तथा बाल कल्याण/सामाजिक कल्याण/शिक्षा के क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव.
अधीक्षक: सामाजिक कार्य/समाजशास्त्र/बाल विकास/मानव अधिकार/लोक प्रशासन/कानून/मनोविज्ञान/जन स्वास्थ्य/सामुदायिक संसाधन प्रबन्धन में पोस्ट ग्रेजुएट व कम्प्यूटर में कुशलता। अधिमानतः महिला एवं बाल विकास/सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में डोक्यूमेंटेशन, सुपरवाइजरी आदि सम्बन्धित कार्य का 3 वर्ष का अनुभव.
हेल्पर कम नाईट वॉचमैन ( महिला): इन पदों के लिए उम्मीदवार किसी भी स्ट्रीम से 10वीं पास होने चाहिए.
| Application Fee |
किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
| Age Limit |
हेल्पर कम नाईट वॉचमैन/ अकाउंटेंट सह स्टोरकीपर
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 42 वर्ष
हाउस मदर/ अधीक्षक
न्यूनतम आयु: 30 वर्ष
अधिकतम आयु: 42 वर्ष
| Vacancy Details |
हेल्पर कम नाईट वॉचमैन(महिला): 01
अकाउंटेंट सह स्टोरकीपर: 01
हाउस मदर (महिला): 01
अधीक्षक: 01
| How to Apply |
- दिए गए लिंक द्वारा अपने एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें.
- आवेदन फार्म को भरें तथा आवश्यक दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ लगाए.
- आवेदन वाले लिफाफे पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- भरे गए आवेदन फार्म को दिनांक 28.04.2025 (पूर्व 09.00 बजे से अप. 05.00 बजे) तक या उससे पहले जिला बाल कल्याण अधिकारी, बाल भवन, रोहतक- 124001 (हरियाणा) के पते पर आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित मोहरबंद पैकेट में भेज दें.
| Selection Process |
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा.
1. इंटरव्यू/स्किल टेस्ट
2. दस्तावेज सत्यापन
3. मेडिकल परीक्षा
नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.
