नई दिल्ली | भारतीय रेलवे (Imdian Railways) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बडी खबर है. अगर आप भी रेलवे की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि रेलवे में जल्द ही बंपर भर्ती आने वाली है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) बंपर बहाली करने की तैयारी कर रही है.
देशभर के सभी 21 आरआरबी को मिलाकर ग्रुप डी के 32438 पद सृजित किये गए हैं. इन्हीं पदों को भरने के लिए रेलवे बोर्ड की तरफ से जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
ग्रुप डी का केंद्रीय नोडल बनाया गया इलाहाबाद
यह वैकेंसी जनवरी या फरवरी में आ सकती है. पटना, मुजफ्फरपुर ने भी रिक्तियां भेज दी है. ग्रुप डी का केन्द्रीय नोडल इलाहाबाद को तय किया गया है. आरआरबी के सूत्रों की माने तो थोड़ी बहुत रिक्तियों की संख्या में थोड़ा बहुत चेंज हो सकता है. हालांकि ज्यादा उम्मीद यही है कि ग्रुप डी में बढ़ोतरी हो जाए.
आने वाली है 2 वेकन्सी
इस साल अब तक 8 रोजगार सूचना के अनुसार, रिक्तियां निकाली जा चुकी है. इसकी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. आरआबी की 2 और वैकेंसी आने वाली है. इसमें आरआरबी की आइसोलेटेड वैकेंसी में 1036 रिक्तियां आने की संभावना है. इसके लिए जनवरी में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होना संभावित हो सकता है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी में भर्ती होना चाहते हैं वह अपनी तैयारी सुचारु रूप से जारी रखें. जल्द ही, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. इसके बाद, परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा.
