Army Canteen Jobs: हरियाणा की आर्मी कैंटीन में आई विभिन्न पदों पर भर्ती, 7 नवंबर तक करें अप्लाई

जॉब डेस्क, Army Canteen Jobs | हरियाणा में विभिन्न जगहों में स्थित आर्मी द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, बाढड़ा, चरखी दादरी, बहादुरगढ़, बेरी, मातनहेल और झोझू कलां स्थित विभिन्न भूतपूर्व सैनिक कैंटीनों में निदेशक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और लेखा लिपिक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं. साथ ही, डीओटी यूआरसी, हिसार में प्रबंधक के पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भेज सकते हैं. आपको बता दें कि यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी.

Khana Food

पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन भेजने की प्रक्रिया, आवेदन भेजने का माध्यम,आयु सीमा,आवेदन शुल्क, आवेदन भेजने की अंतिम तारीख इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है की खबर को पूरा पढ़ें. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वह पदों से संबंधित योग्यता जांच ले तथा उसके बाद ही अपने आवेदन भेजें.

Army Canteen Vacancy 2025
Organization Haryana Army Canteen
Post Name Director, Manager, Asst Manager and Account Clerk Posts
Vacancies Not Mentioned
Salary/ Pay Scale Rs: 19,000/- to 60,000/- Per Month
Job Location Hisar, Jind, Rohtak, Bhiwani, Badhra, Charkhi Dadri, Bahadurgarh, Beri, Jhajjar, Matanhail, and Jhojhu Kalan
Last Date to Apply  07 November 2025
Mode of Apply Offline
Category Haryana Jobs
Official Website CSDindia.gov.in
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here

हरियाणा में निकली भर्तियो की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करे- Haryana Jobs

Important Dates

आवेदन करने की शुरू तिथि: 02 नवंबर 2025

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 07 नवंबर 2025

Education Qualification

डायरेक्टर /मैनेजर /असिस्टेंट मैनेजर: न्यूनतम स्नातक/स्नातक के समकक्ष  प्रबंधक कैंटीन/मैन मैनेजमेंट में अनुभव.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

अकाउंट क्लर्क: स्नातक,कंप्यूटर और उसके संचालन का ज्ञान,3-5 सालों तक खातों को संभालने का अनुभव.

Application Fee

किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

Age Limit

डायरेक्टर /मैनेजर

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 64 वर्ष

असिस्टेंट मैनेजर

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 59 वर्ष

अकाउंट क्लर्क 

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 49 वर्ष

Vacancy Details

कुल कितने पदों पर भर्ती होगी, यह सूचना नहीं दी गई है.

How to Apply
  1. सबसे पहले अपना आवेदन फार्म ले.
  2.  आवेदन फार्म भरे तथा आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज लगाए.
  3.  आवेदन वाले लिफाफे पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  4. आवेदन पत्र विस्तृत बायोडाटा और 25 रुपये के स्टाम्प सहित स्व-पता लिखा लिफाफा सहित 07 नवंबर 2025 को 12: 00 बजे तक 33 आर्मर्ड डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट, पिन-909033, सी/ओ 56 एपीओ के पते पर पहुंच जाना चाहिए.
  5. आवेदन पत्र को टीसीपी नं.-2, हिसार सैन्य स्टेशन पर स्थित ड्रॉप बॉक्स में हाथ से भी डाला जा सकता है.
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा.

1 . लिखित परीक्षा

2. कौशल परीक्षा

3. दस्तावेज सत्यापन

4. मेडिकल परीक्षा

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.