चंडीगढ़, Haryana CET Exam Date 2025 | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से सीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है. बता दें कि आयोग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है जिसमें सीईटी परीक्षा की तारीखों के बारे में बताया गया है.

2 दिन 4 शिफ्ट में होगा परीक्षा का आयोजन
CET परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को 4 शिफ्ट में आयोजित होगा. हर दिन दो शिफ्ट रहेंगी. सुबह परीक्षा का समय 10:00 AM से 11:45 AM व शाम की शिफ्ट में परीक्षा का समय 03:15 PM से 05:00 PM रहेगा. परीक्षा के लिए 105 मिनट का समय मिलेगा.
हरियाणा CET एग्जाम डेट 2025#hssc pic.twitter.com/wSIoyYVBru
— Haryana E Khabar (@HaryanaEKhabar) July 8, 2025
ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा
परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे. यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में होगी, यानी कि युवाओं को आंसर शीट में गोले भरने होंगे. सभी उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नोटिस चेक कर सकते हैं. यहां दिए गए लिंक से भी आप नोटिस देख सकते हैं.