चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इस कैलेंडर की मदद से सभी उम्मीदवारों को जानकारी मिल जाएगी कि विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का आयोजन कब होने वाला है. कमीशन ने नवंबर तक आयोजित होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट (प्री) और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (मेन) की नए सिरे से तिथियां निर्धारित कर दी हैं.
सितंबर से दिसंबर तक होंगी 49 परीक्षाएं
घोषित परीक्षाओं की तिथियों के मुताबिक, इस साल सितंबर से दिसंबर तक 49 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इसमें 18 स्क्रीनिंग टेस्ट और 31 सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट से जुड़ी परीक्षाओं का आयोजन होगा.
HPSC की ओर से संशोधित कैलेंडर जारी किया गया है जिसमें 2025 में परीक्षाओं और इस बीच होने वाली भर्तियों की जानकारी शामिल है. अगर परीक्षा की तिथियों के बारे में बात करें तो असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी की परीक्षा के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 5 अक्टूबर को होगा. असिस्टेंट प्रोफेसर गणित के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 28 सितंबर को होगा और 7 दिसंबर को सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट आयोजित होगा.
हिस्ट्री के लिए 14 दिसंबर को होगा सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट
असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत, एनवायरमेंट साइंस और होम साइंस के लिए 12 अक्टूबर को स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा जबकि 14 दिसंबर को सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का आयोजन होगा. इसी प्रकार असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स के लिए 9 नवंबर को स्क्रीनिंग टेस्ट और 21 दिसंबर को सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. हिस्ट्री विषय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए 14 दिसंबर को सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का आयोजन किया जाएगा.
2 नवंबर को भी होगी परीक्षा
इसके अतिरिक्त 2 नवंबर को ट्रेजरी ऑफिसर/असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर, एडीओ (एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर) एग्रीकल्चर, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी, असिस्टेंट इंजीनियर (एई) सिविल, नगर निगम इंजीनियर सिविल व एसडीई (सब डिविजनल इंजीनियर), असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, वैज्ञानिक ग्रुप-बी, लेक्चरर कंप्यूटर साइंस, लेक्चरर पदों में फॉर्मेसी, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फोरमैन इंस्ट्रक्टर के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजित होगा.
15 सितंबर को लेक्चरर पदों में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट लिया जाएगा. 17 सितंबर को लेक्चरर पदों के लिए इंस्ट्रूमेंटल कंट्रोल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी, मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी के लिए सब्जेक्ट नॉलेज का आयोजन होगा. 19 सितंबर को लेक्चरर पदों के लिए लाइब्रेरी साइंस और ऑफिस मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर साइंस एप्लीकेशन के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट तय किया गया है. 2 नवंबर को अधीक्षक (लीगल) के स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा. 3 नवंबर को असिस्टेंट डायरेक्टर (डीएनए) व असिस्टेंट डायरेक्टर (लाई डिक्टेक्टर) के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट को आयोजित किया जाएगा.
4 नवंबर को असिस्टेंट डायरेक्टर (साइबर फॉरेंसिंक) व असिस्टेंट डायरेक्टर (टॉक्सीकॉलोजी) के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का आयोजन होगा. 06 नवंबर को एसएसओ (साइबर फॉरेसिंक) और एसएसओ (सीन ऑफ क्राइम) के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होगा. 7 नवंबर को एसएसओ (डाक्यूमेंट) और एसएसओ (फिजिक्स) के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट कि तिथि निश्चित की गई है. 8 नवंबर को एसएसओ (टॉक्सीकोलॉजी) और एसएसओ (एनडीपीएस) के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होगा.
