HPSC ने जारी की HCS Mains परीक्षा की तिथि, जाने कब है परीक्षा

पंचकुला । आप सभी जानते हैं कि HPSC ( हरियाणा लोक सेवा आयोग ) द्वारा 12 सितंबर 2021 को HCS की परीक्षा आयोजित करवाई गई थी. जिसमें बहुत से युवाओं ने भाग लिया था.यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित करवाई जाती है. तथा जो अभ्यर्थी पहले चरण को पार कर लेते हैं, उन्हें दूसरे चरण की परीक्षा देनी होती है.HCS prelims का रिजल्ट 25 सितंबर 2021 को जारी किया गया था. कुल 156 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिस वर्ग में जितने पद थे उन से 12 गुना अभ्यर्थियों का चुनाव दूसरे चरण के लिए किया गया है.

hpsc

HCS mains परीक्षा की तिथि

हरियाणा लोक सेवा आयोग के सेक्रेटरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि HCS mains की परीक्षा 3 दिसंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित करवाई जाएगी. यह परीक्षा पंचकूला में होगी. परीक्षा की तिथि, स्थान, और एडमिट कार्ड आने वाले समय में आयोग की वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे. इसीलिए अभ्यर्थियों से निवेदन है कि वह समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.