चंडीगढ़ | हरियाणा के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अब युवाओं को विदेश में नौकरी करने के लिए हरियाणा सरकार नि:शुल्क जर्मन, जापानी और इतालवी भाषाएं सिखाने जा रही है. हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के निदेशक मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यबल विकसित करने के लिए विदेशी भाषा सहायता एवं प्रतिपूर्ति योजना को मंजूरी दे दी है.
बैठक में हुई कौशल विकास पर विशेष चर्चा
वर्तमान में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की 12वीं बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. बैठक में विश्व स्तर पर कौशल विकास, रोजगार सृजन और कार्यबल की आधुनिक तकनीकों पर विशेष प्रभाव दिया गया. बैठक में HKRN की सभी नियुक्तियों का डेटाबेस आधार से जोड़कर पारदर्शिता, सटीकता और दक्षता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई.
जैसे- जैसे विदेशी गतिशीलता भाषा प्रवीणता पर निर्भर हो रही है, यह योजना प्रमाणित उम्मीद्वारों का एक तैयार पूल बनाने में मदद करेंगी, जिन्हे अंतरराष्ट्रीय नौकरी की आवश्यकताएं उत्पन्न होते ही तैनात किया जा सकता है. HKRN का मानना है कि यह योजना अंतरराष्ट्रीय उद्योग की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
यह रहेगी चयन प्रक्रिया
पहले चरण में 100 उम्मीदवारों का चयन विदेशी भाषा प्रशिक्षण और प्रमाणन परीक्षाओं के लिए प्रतिपूर्ति करने के लिए किया जाएगा. यह प्रक्रिया ऑनलाइन पंजीकरण से शुरू होगी, जहां आवेदक नामांकन का प्रमाण, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र और बैंक विवरण जैसे दस्तावेज जया करेंगे. एक बार पंजीकृत होने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रमाणित भाषा प्रशिक्षण से गुजरना होगा. वे एक साथ कई विदेशी भाषा को पूरा कर सकते है.
