उम्मीदवारों का इंतजार होगा खत्म, इस दिन जारी होगा परीक्षा का परिणाम

नई दिल्ली । आप सभी को बता दें कि आपका इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है. जिन भी उम्मीदवारों ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर 2020 तथा दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ( महिला एवं पुरुष ) 2020 की परीक्षा दी थी उसका अंतिम रिजल्ट कर्मचारी चयन आयोग ( SSC) द्वारा जल्द ही जारी कर दिया जाएगा.

Results

SSC द्वारा इन परीक्षाओं का रिजल्ट 31 अक्टूबर 2021 को जारी हो सकता है. इसके साथ ही कई उम्मीदवारों का इंतजार भी खत्म होगा. 31 अक्टूबर 2021 निश्चित तारीख तो नहीं है, लेकिन आसार है कि 31 अक्टूबर तक आयोग द्वारा इन परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. अभ्यर्थियों से निवेदन है कि वह अपडेट पाने के लिए समय-समय पर आयोग के अधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहे.

यह भी पढ़े -  SAI Officer Jobs: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, लास्ट डेट नजदीक
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.