हरियाणा में CET के माध्यम से होंगी 26 हज़ार भर्तियां, इस प्रकार करें रजिस्ट्रेशन, देखें पूरी प्रक्रिया

चंडीगढ़ | हरियाणा में जो भी युवा नौकरी की तलाश में है उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा सरकार अब बंपर भर्ती करने की तैयारी में है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा (HSSC) 100 से ज्यादा विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालय में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

HSSC

8 जुलाई तक करवा सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण

हरियाणा CET 2022 के ऑनलाइन आवेदन 17 जून से शुरू हो चुके हैं. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भरा है, वे 8 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. आपको बता दें कि फीस जमा करवाने की अंतिम तारीख है 13 जुलाई निर्धारित की गई है. सीईटी की इस परीक्षा के आधार पर प्रदेश में लगभग 26000 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

यह भी पढ़े -  12वीं पास जरूर पढ़ें ये खबर, केंद्र सरकार के विभागों में हजारों पदों पर नौकरी का नोटिफिकेशन जारी

अगस्त में संभव हो सकती है परीक्षा

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के बाद आयोग द्वारा सीईटी की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी. आयोग ने परीक्षा के लिए सिलेबस भी बता दिया है. ऐसी संभावना है कि यह परीक्षा अगस्त माह में हो सकती है. सामान्य पात्रता परीक्षा में हरियाणा से संबंधित प्रश्न सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, मात्रात्मक योग्यता और हिंदी-अंग्रेजी से संबंधित प्रश्नों के साथ पूछे जाएंगे.

इस प्रकार करें ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर जाए.
  • होम पेज पर आपको HSSC CET Registration लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें.
  • मांगी गई आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगइन क्रैडेंशियल्स की सहायता से लॉगिन करें.
  • लॉग इन करने के बाद एप्लीकेशन फार्म भरे और फीस जमा करें.
  • इस प्रकार आप का फार्म जमा हो जाएगा.भविष्य की आवश्यकता अनुसार आप अपने फार्म का प्रिंटआउट भी रख सकते हैं.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.