हरियाणा CET परीक्षा की तैयारियां हुई तेज, एग्जाम के लिए कमेटी का गठन; पढ़ें न्यू अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा के लाखों युवा CET परीक्षा का इंतज़ार कर रहें है. इसी बीच हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट एग्जाम की तैयारियां और तेज़ गति से की जा रही हैं. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से परीक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक कमेटी बनाई गई है.

HSSC

परीक्षा की तैयारी के बारे में लिया जाएगा जायजा

इसे लेकर जिला स्तर पर तैयारियों को लेकर बैठक  की जाएगी, जिसमें परीक्षा आयोजित करने के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में बैठने की क्षमता और परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. बैठक में विभिन्न जिलों के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों, कॉलेज, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों की तैयारी के बारे में जायजा लिया जाएगा.

बैठक में होगी चर्चा

कमेटी में शामिल HSSC सदस्य और अधिकारी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और जिला शिक्षा अधिकारियों, अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेंगे. इसके लिए उन्हें नियुक्त किया गया हैं. ये ग्रुप-सी और डी पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा 2025 आयोजित करने के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की बैठने की क्षमता की जानकारी लेने सहित परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

जारी किया गया बैठक के लिए शेड्यूल

बैठक में, उनके जिलों यानी जिला मुख्यालय और उप-मंडल मुख्यालयों पर स्थित स्कूलों, कॉलेजों, पॉलिटेक्निक/ इंजीनियरिंग कॉलेजों (निजी और सरकारी) के परीक्षा संबंधी मुद्दों पर मंथन होगा. इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य और अधिकारियों के लिए एचएसएससी की तरफ से शेड्यूल भी तैयार किया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.