खेल कोटे से भर्ती के लिए जल्द शुरू होगी प्रोसेस, फटाफट चेक करें चेयरमैन हिम्मत सिंह का बयान

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से खेल कोटे के उम्मीदवारों को एक बड़ी ख़ुशखबरी दी गयी है. बता ददें कि आयोग खेल कोटे से भी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत जल्द करेगा. परीक्षा की तारीख और अन्य ब्योरा अधिकारिक रूप से जल्द जारी किया जाएगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है और खिलाड़ियों को तैयारियों में जुटने के लिए कहा है.

HSSC

HSSC चेयरमैन ने साझा की पोस्ट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने वीरवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में  उन्होंने लिखा कि खिलाड़ियों की ओर से लंबे वक़्त से खेल कोटे के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की जा रही है. इस मांग को आयोग ने गंभीरता से लिया है इसलिए सभी अभ्यर्थी तैयारियों में लग जाये. खेल कोटे से जुड़े अन्य विवरण भी आयोग द्वारा जल्द ही अधिकारिक रूप से जारी किये जायेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में धान काटने का समय तय, अब सिर्फ इन 8 घंटों में चलेगी कंबाइन; नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

सरकारी नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान

हरियाणा में पात्र उत्कृष्ठ खिलाड़ियों (ओएसपी) और पात्र खिलाड़ियों (ईएसपी) के तहत सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है. वन, शिक्षा, बिजली, खेल, प्राथमिक शिक्षा, गृह और माध्यमिक शिक्षा में यह आरक्षण लागू किया गया है. ग्रुप डी की भर्तियों में भी 10 प्रतिशत पद खिलाड़ियों के लिए रिज़र्व हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.