जॉब डेस्क, Samagra Shiksha Rohtak Jobs | अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए एक जरूरी अपडेट लेकर आए हैं. बता दें कि समग्र शिक्षा विभाग रोहतक में शैक्षिक स्वयंसेवक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. समग्र शिक्षा जिला रोहतक के तहत संचालित जिला रोहतक के 12 विशिष्ट प्रशिक्षण केन्द्रों (सत्र 2025- 26) पर स्पेशल ट्रेनिंग फॉर आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन कार्यक्रम के अंतर्गत 7 से 14 वर्ष तक के बच्चों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शैक्षिक स्वयंसेवकों को आबंध करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते है.
चयनित अभ्यर्थी को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा निर्धारित नियमानुसार मासिक मानदेय दिया जाएगा. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक है वह स्वयं जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं. यह भर्ती 6 महीने के लिए की जाएगी. खबर में आगे आपको पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन करने का माध्यम, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तिथि इत्यादि दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है की खबर को पूरा पढ़ें.
| Samagra Shiksha Rohtak Vacancy 2025 |
| Organization | Haryana School Shiksha Pariyojna Parishad |
| Post Name | Educational Volunteers |
| Vacancies | See Official Notification |
| Salary/ Pay Scale | 10,000/- |
| Job Location | Rohtak |
| Last Date to Apply | 25 July 2025 |
| Mode of Apply | Offline |
| Category | Haryana Jobs |
| Official Website | hsspp.in |
| Official Notification | Click Here |
| Application Form | Click Here |
| Join Jobs Group | Click Here |
हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें – Haryana Jobs
| Important Dates |
आवेदन करने की शुरू तिथि: 21 जुलाई 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2025 (सांय 5:00 बजे तक)
| Education Qualification |
इन पदों के लिए आवेदक 12वीं पास व B.ed or D.ed/स्पेशल बी. एड. न्युनतम 50 प्रतिशत और समकक्ष होना चाहिए. HTET/CTET और उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त व शैक्षिक स्वयंसेवकों के अनुभवी अभ्यर्थियों को नियमानुसार वरीयता दी जायेगी. मैट्रिक स्तर पर हिंदी/संस्कृत अनिवार्य है.
| Application Fee |
किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
| Age Limit |
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 42 वर्ष
| Vacancy Details |
कुल कितने पदों पर भर्ती होगी यह जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें.
| How to Apply |
- दिए गए लिंक द्वारा अपने एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें.
- आवेदन फार्म को भरें तथा आवश्यक दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ लगाए.
- आवेदन वाले लिफाफे पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोफोर्मा की हार्ड कॉपी सम्बंधित कार्यालय जिला परियोजना संयोजक रोहतक से प्राप्त की जा सकती है.
- भरे गए आवेदन फार्म को जिला परियोजना संयोजक कार्यालय, समग्र शिक्षा, द्वितीय तल, लघु सचिवालय फेस- 4, रोहतक के पते पर स्वयं जाकर जमा कर दें.
| Selection Process |
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा.
1. इंटरव्यू
2. दस्तावेज सत्यापन
नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.
