नई दिल्ली । आप सभी को बता दें कि SSC की तरफ से एक और नई जानकारी दी गई है. कर्मचारी चयन आयोग ने बताया है कि SSC GD परीक्षा के एडमिट कार्ड नवंबर माह के दूसरे हफ्ते में जारी किए जाएंगे.जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे वो अपने एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर देख पाएंगे.
एडमिट कार्ड के जरिये अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तारीख व स्थान देख पाएंगे.कुछ दिन पहले ही SSC GD की अधिसूचना जारी हुई थी तथा कुछ समय पश्चात परीक्षा भी आयोजित होंगी. इसीलिए जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे वह नवंबर माह के दूसरे हफ्ते से अपने एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे तथा उसे डाउनलोड कर पाएंगे. अभ्यर्थीयो को सलाह दी जाती है कि और अधिक अपडेट के लिए वह समय समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहे.
