हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शुरू की पुलिस भर्ती, अभ्यर्थियों को आ रहे यह कॉमन डाउट

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से हरियाणा पुलिस में 5500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू हो चुकी है. सीईटी पास इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर अपने आवेदन भेज सकते हैं. उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन भेजने होंगे.

POLICE

अभ्यर्थियों को आ रहे कॉमन डाउट

आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जनवरी 2026 रहने वाली है. आवेदन करने वाली उम्मीदवारों को आवेदन करते वक्त कुछ समस्याएं आ रही है. हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के बीच कुछ सामान्य पर अहम डाउट देखने को मिल रहे हैं.

अगर इनके बारे में बात करें तो एक सवाल यह है कि फोटो पर DOB या DOP इनमें से कौन सी डेट लिखवानी है यानी कि फोटो पर डेट ऑफ बर्थ लिखवानी है या फिर डेट ऑफ फोटो. ऐसे में आवेदकों को बता दें कि फोटो पर DOP यानी फोटो खिंचवाने की तारीख लिखनी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

हरियाणा पुलिस और GRP का एक ही होगा एग्जाम

दूसरा सवाल है कि क्या हरियाणा पुलिस और GRP का पेपर अलग- अलग आयोजित किया जाएगा. तो उम्मीदवारों का डाउट दूर करते हुए बता दें कि हरियाणा पुलिस और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस की एक ही लिखित परीक्षा होगी यानी कि इनका अलग-अलग एग्जाम नहीं होगा.

HSSC की तरफ से टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. ऐसे में यदि कोई उम्मीदवार आवेदन करते समय किसी समस्या का सामना करता है तो वह इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.