WCD Panchkula Jobs: महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला में आई विभिन्न पदों पर भर्ती, यहाँ देखें पूरी जानकारी

जॉब डेस्क, WCD Panchkula Jobs | महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. महिला व पुरूष दोनों वर्गों के उम्मीदवार अपने आवेदन भेज सकते हैं. आपको बता दें कि यह भर्ती संविदा आधार पर की जा रही है. जो भी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भारतीय डाक के जरिए भेज सकता है.

Job

आगे आपको सारी जानकारी जैसे आवेदन शुरू होने की तारीख, आवेदन करने की अंतिम तारीख, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध किया जाता है कि आप इस खबर को आखिर तक पढ़ें.

WCD Panchkula Vacancy 2025
Organization  WOMEN & CHILD DEVELOPMENT
Post Name DEO, Accountant, Data Analysts, Counselor & Other
Vacancies 102
Salary/ Pay Scale Rs: 10,592- 44,023/- Per Month
Job Location Various District Of Haryana
Last Date to Apply  24 October 2025
Mode of Apply Offline
Category WCD Contract Jobs
Official Website wcdhry.gov.in
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here

हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें- Haryana Jobs

Important Dates

आवेदन करने की शुरू तिथि: 26 सितम्बर 2025

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर 2025

Education Qualification

आउटरिच वर्कर: बारहवीं पास तथा अच्छा संचार कौशल. 1 वर्षीय अनुभवी आवेदकों को वेटेज.

सहायक/डाटा एन्ट्री आपरेटर: बारहवीं पास तथा हारट्रोन या मान्य संस्थान से कम्प्यूटर डिप्लोमा व 1 वर्ष अनुभव.

सोशल वर्कर: स्नातक पास तथा कम्प्यूटर का ज्ञान. 1 वर्षीय अनुभवी आवेदक को वेटेज.

अकाउंटेंट: बी. काम या गणित विषय सहित स्नातक पास तथा कम्प्यूटर व टेली का ज्ञान. 3 वर्ष का लेखा कार्य का अनुभव रखने वाले आवेदकों को वेटेज दिया जाएगा.

लीगल कम प्रोबेशन आफिसर: विधि स्नातक तथा 2 वर्ष का कार्य का अनुभव.

कॉउंसलर: समाजशास्त्र या समाज कार्य या मनोविज्ञान या लोक स्वास्थ्य विषय से स्नातक या परामर्श व संचार में पीजी डिप्लोमा तथा 1 वर्ष का अनुभव व कम्प्यूटर ज्ञान.

डाटा एनालिस्ट: अर्थशास्त्र या गणित या सांख्यिकी विषय सहित स्नातक या बीसीए तथा कम्प्यूटर का ज्ञान। 1 वर्ष का कार्य का अनुभव रखने वाले आवेदकों को वेटेज दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस भर्ती पीएमटी में आधार से होगा उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, आधार को कर लें अनलॉक

जिला बाल संरक्षण अधिकारी: समाजशास्त्र/समाज कार्य/बाल विकास/मानव अधिकार/लोक प्रशासन/मनोविज्ञान/मनोचिकित्सा/विधि/लोक स्वास्थ्य/सामुदायिक संसाधन प्रबन्धन में मास्टर डिग्री तथा कमप्यूटर का ज्ञान व सम्बन्धित कार्य का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव.

संरक्षण अधिकारी (संस्थागत): समाजशास्त्र/समाज कार्य/बाल विकास/मानव अधिकार/लोक प्रशासन/मनोविज्ञान//मनोचिकित्सा/विधि/लोक स्वास्थ्य/सामुदायिक संसाधन प्रबन्धन में मास्टर डिग्री व कम्प्यूटर का ज्ञान या उक्त विषय से स्नातक पास तथा 2 वर्ष का कार्य अनुभव.

संरक्षण अधिकारी (गैर-संस्थागत): समाजशास्त्र/समाज कार्य/बाल विकास/मानव अधिकार/लोक प्रशासन/मनोविज्ञान//मनोचिकित्सा/विधि/लोक स्वास्थ्य/सामुदायिक संसाधन प्रबन्धन में मास्टर डिग्री व कम्प्यूटर का ज्ञान या उक्त विषय से स्नातक पास तथा 2 वर्ष का कार्य अनुभव.

Application Fee

आवेदकों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है.

Age Limit

आयु सीमा 18- 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

Vacancy Details

आउटरिच वर्कर: 15

सहायक/ डाटा एन्ट्री आपरेटर: 10

सोशल वर्कर: 18

अकाउण्टेंट: 11

लीगल कम प्रोबेशन आफिसर: 07

काउंसलर: 08

डाटा एनालिस्ट: 10

जिला बाल संरक्षण अधिकारी: 09

संरक्षण अधिकारी (संस्थागत): 07

संरक्षण अधिकारी (गैर-संस्थागत): 07

How to Apply
  1. इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफ़लाइन आवेदन करने होंगे.
  2. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाये और पूरी जानकारी प्राप्त करें.
  3. वेबसाइट से अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और अपनी सारी जानकारी भरें.
  4. आवेदन फॉर्म के साथ सभी संबंधित दस्तावेज लगाए.
  5. आवेदन वाले लिफाफे पर Application For The Post Of जरूर लिखें.
  6. यदि फॉर्म में कोई गलती है तो उसे तुरंत ठीक करें.
  7. भरें गए फॉर्म को दिए गए पते The Director General, Women and Child Development Department, Bays 15- 20, Women Helpline, Basement, Sector- 4. Panchkula- 134112 [Hr.] पर डाक के माध्यम से भेज दें.
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन इस आधार पर होगा यह जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें.

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.