हरियाणा पुलिस विभाग में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, जल्द होगी 6 हजार नए पदों पर भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा में महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने पुलिस विभाग में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा करते हुए कहा है कि हरियाणा पुलिस विभाग में अब महिला बल की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत की जाएगी.

Police

सीएम नायब सैनी ने बताया कि इसके लिए जल्द 6000 पदों पर नई पुलिस भर्ती भी होगी. इसमें से 1250 पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. इस कदम से प्रदेश में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

7 नए महिला पुलिस थाने

सीएम ने गृह विभाग की बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सात नए महिला पुलिस थाने भी बनाए जाएंगे. वर्तमान में 33 महीना पुलिस थाने है. महिला हेल्प डेस्क व फील्ड में बढ़ी तैनाती ने महिलाओं की पुलिस तक पहुंच को ओर आसान बनाया है, जिससे शिकायतों के निपटान में तेजी आई है. राज्य में महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए सरकार लगातार निर्णायक कदम उठा रही है.

यह भी पढ़े -  पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती आज, हरियाणा में दिखेगा सियासी रंग; सिरसा से नूंह तक ये कार्यक्रम

ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली के मॉडल

सड़क सुरक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग करने वाले पर रोक लगाने के लिए गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिसार के साथ अब पंचकूला में भी स्पीड राडार नेटवर्क का विस्तार करने के निर्देश दिए है. यह व्यवस्था चंडीगढ़ की सफल ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली के मॉडल पर आधारित होगी. नागरिक सेवाओं को मजबूत करने, सुरक्षा ढांचे को सुदृढ बनाने और न्याय वितरण व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार लगातार कार्यप्रगति पर है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.