हरियाणा पुलिस में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, 950 पदों पर भर्ती जल्द; चेक करें अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. बता दें कि सरकार ने हरियाणा पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी बढ़ाने की घोषणा की है. महिला पुलिस कर्मियों की संख्या को 15 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक करने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा को लागू कर दिया गया है. पुलिस विभाग में इस वक़्त 5750 पुलिसकर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है.

Police

भर्ती को मिली स्वीकृति

इनमें 950 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती होनी है. हरियाणा सरकार की तरफ से पुलिस विभाग को 550 अतिरिक्त महिला कांस्टेबल की भर्ती की स्वीकृति को हरी झंडी दे दी गई है. गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सोमवार को पंचकूला में ‘विकसित भारत – सुरक्षा आयाम’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय सुरक्षा सम्मेलन में यह जानकारी साझा की.

कर्मियों को हौसला: सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मेलन में भागीदारी करते हुए पुलिस अधिकारियों की हौसला अफजाई की और कहा कि पुलिस का काम सिर्फ अपराध पर नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों के मन में सुरक्षा, भरोसा और न्याय का विश्वास जागृत करना भी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सम्मेलन में मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पिछले साल जो डीजी आइजी कान्फ्रेंस में 108 सिफारिशें रखी गई थीं, उनमे से सभी को लागू कर दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का यह स्पष्ट भरोसा है कि विकास की गति तभी लगातार हो सकती है, जब राज्य की कानून व्यवस्था मजबूत और निष्पक्ष हो.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.