CBSE की इस स्कॉलरशिप योजना के लिए करें तुरंत आवेदन, 2 साल हर महीने मिलेंगे 500 रूपये

नई दिल्ली | अगर आपकी 10वीं की पढ़ाई पूरी हो चुकी है और अब आप आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए स्कॉलरशिप लेना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर जरूर देखें. आज हम आपको सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के बारे में बता रहे हैं. CBSE की तरफ से यह स्कॉलरशिप दी जाती है. सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के तहत कैंडिडेट्स को 2 सालों के लिए 500 रुपये प्रति महीने के अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं.

CBSE

20 नवंबर तक करें अप्लाई

CBSE ने इस स्कॉलरशिप को 2 कैटेगरी में बाँटा है. इसमें पहली कैटेगरी में वे छात्राएं शामिल हैं, जो 2025 में कक्षा 10वीं पास कर चुकी हैं. 11वीं में पढ़ाई रही हैं. वहीं दूसरी कैटेगरी में वे छात्राएं शामिल हैं, जिन्हें पिछले साल 10वीं में यह स्कॉलरशिप मिली थी और वे इस साल फिर से आवेदन करना चाहती हैं. बता दें कि छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए 20 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकती हैं. इससे पहले आवेदन की लास्ट डेट 23 अक्टूबर 2025 थी जिसे अब बढ़ाकर 20 नवंबर कर दिया गया है.

सिर्फ सिंगल गर्ल चाइल्ड को मिलेगा लाभ

सीबीएसई की इस स्कॉलरशिप का यह लाभ केवल उन छात्राओं के लिए है जो अपने माता-पिता की अकेली संतान (Single Girl Child) हैं. यदि आप भी इस स्कॉलरशिप के लिए योग्यता पूरी करती हैं तो आप CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकती है. इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए स्टूडेंट को 10वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

किस प्रकार करें अप्लाई

  • योजना का लाभ उठाने के लिए कैंडिडेट को सबसे पहले CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा.
  • अब विंडो ओपन होने के बाद “Single Girl Child Scholarship 2025” के आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपके सामने दूसरा पेज ओपन होगा.
  • दूसरा पेज खुलने के बाद मांगी गई जानकारी जैसे- पर्सनल, एकेडमिक और बैंक डिटेल्स फिल करनी होगी.
  • लास्ट में एप्लिकेशन फॉर्म फिल करने के बाद आप चाहे तो उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.