CBSE बोर्ड इन स्कूलों में नही बनाएगा परीक्षा सेंटर, निष्पक्ष आयोजन के लिए नई पॉलिसी जारी

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) की वार्षिक परीक्षाओं से जुड़ी एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन परीक्षाओं के सुचारू एवं सफल आयोजन के लिए सीसीटीवी पॉलिसी बनाई गई है. यह पॉलिसी देशभर के स्कूलों के साथ- साथ विदेशों में भी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू होगी.

CBSE

करना होगा यह काम

इस पॉलिसी के तहत, जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र के लिए सहमति चाहिए, उनको सीबीएसई बोर्ड की सहमति से पहले स्कूल के परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल करने होंगे. जिन स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल नहीं होंगे, बोर्ड की ओर से उन स्कूलों में परीक्षा सेंटर नहीं बनाया जाएगा.

सीबीएसई बोर्ड ने कहा है कि स्कूलों को अपने परीक्षा हॉल के एंट्री और एग्जिट द्वार और परीक्षा डेस्क के पास सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल करने अनिवार्य किए गए हैं. स्टूडेंट्स जिस बैंच पर बैठकर परीक्षा देंगे, उसका कवरेज उस सीसीटीवी कैमरे में होना चाहिए. पूरी परीक्षा अवधि के दौरान सीसीटीवी कैमरे निरंतर चालू रखने होंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समीक्षा के लिए वीडियो फुटेज आसानी से हासिल की जा सके.

यह भी पढ़े -  वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली से कटड़ा का सफर 6 घंटे में होगा पूरा

17 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होगी. इन परीक्षाओं में देशभर से करीब 45 लाख विधार्थी शामिल होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.