हरियाणा: 5 अंक फर्जी तरीके से लेने वाले 1000 युवा जॉइनिंग से पहले ही बाहर, दावा गलत पाए जाने पर होगी FIR

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की भर्तियो के आवेदन फोर्म में गलत जानकारी देकर सामाजिक- आर्थिक आधार पर पांच अंक प्राप्त करना 1000 से अधिक युवाओं को भारी पड़ गया है. इन उम्मीदवारों की विभिन्न विभागों में नियुक्ति भी हो चुकी है लेकिन ज्वॉइनिंग से पहले बाहर कर दिया गया है. अब जो भी भर्तियां होंगी, उनमें सामाजिक- आर्थिक आधार पर अंकों का लाभ लेने वाले युवाओं की जांच पहले की जाएगी. टीजीटी भर्ती में भी नए नियम लागू किए गए हैं.

HSSC NEW CHAIRMAN

पांच अंक लेने वालों की जानकारी होगी सार्वजनिक

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा 478 गलत चयन हुए है. इसके अलावा, आईटीआई, एएलएम, स्टाफ नर्स, एमपीएचडब्ल्यू, शिफ्ट अटेंडेंट आदि में सामाजिक आर्थिक आधार पर पांच अंकों का गलत तरीके से युवाओं ने लाभ लिया है. अब यह युवा भर्ती से बाहर हो चुके है.

सीईटी पास करने वाले 3.57 लाख युवाओं में से 2.68 लाख ने इन पांच अंकों का लाभ लेने के लिए दावा पेश किया है, इनमें से 1.68 लाख युवा अभी तक वैरिफाई नहीं कर पाए हैं. इनको दोबारा अवसर दिया गया है. साथ ही, 5 अंक लेने वालों की जानकारी साइट पर सावर्जनिक की जाएगी, जहां कोई भी आपत्ति दर्ज कर सकता है.

योग्य उम्मीदवारों को हो रहा नुकसान

गलत तरीके से 5 अंक लेने युवा अब आयोग के ऑफिस जा रहें है. उनकी दलील है कि कैफे वाले ने गलत जानकारी भर दी. इसमें उनकी गलती नहीं है. मेरिट लिस्ट में उनके 74 अंक हैं, यदि 5 अंक काट दिए जाएं तो भी वे नौकरी के लिए अयोग्य नहीं हो सकते लेकिन आयोग का दो टूक जवाब है कि युवाओं ने चीटिंग की है. इस कारण उन्हें नौकरी से बाहर किया जा रहा है. अब ऐसे युवाओ पर एफआईआर की भी तैयारी की जा रही है. इससे योग्य उम्मीदवारों क़ो भी नुकसान हो रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

दावा गलत पाया जाने पर होगी FIR

ग्रुप- सी की 32 हजार भर्तियां चल रही है. इसके बाद, ग्रुप- डी की भर्तियां होनी है. सभी में नए नियम लागू होंगे. यदि कोई भी युवा घर में पहले सरकारी नौकरी नहीं, विधवा, पिता न होना आदि की जानकारी देकर जॉब के लिए पांच अंक का दावा करता है तो उसकी जांच कराई जाएगी. दावा गलत मिला तो एफआईआर की सिफारिश भी होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.