हरियाणा पुलिस में 13 हजार से अधिक पद खाली, मानसून सत्र में मिली जानकारी; जल्दी होगी बड़ी भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस विभाग (Haryana Police Department) में काफ़ी श्रेणियों के कुल 13781 पद रिक्त हैं. इनमें हेड कांस्टेबल के 4864 और कांस्टेबल के 7233 पद खाली हैं. इसके अतिरिक्त, डीआईजी के 2, एसपी का 1, एएसपी के 5, डीएसपी के 24, इंस्पेक्टर के 73, सब इंस्पेक्टर के 736 और एएसआई के 843 पद रिक्त है. हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र चल रहा है.

Home Guard Police

सामने आया आंकड़ा

सत्र के दौरान विधायक शीशपाल केहरवाला ने एक अतारांकित सवाल पूछा जिसके जवाब में यह संख्या निकलकर आई है. यह जवाब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया है. कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने और संगठित अपराधों पर रोक लगाने के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों को लेकर जानकारी पूछी.

सीएम ने दी यह जानकारी

उन्होंने पुलिस विभाग में पदों की श्रेणीवार एवं जिलावार स्वीकृत पद संख्या और श्रेणीवार एवं जिलावार रिक्तियों का ब्यौरा देने को कहा. इसपर मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए उत्तर में बताया गया है कि डीआईजी का एक पद गुरुग्राम और एक सोनीपत में रिक्त है. वहीं, पुलिस अधीक्षक का एक पद सोनीपत में भरा हुआ नहीं है. एएसपी की कुल पांच पोस्ट रेवाड़ी, कैथल, दादरी, भिवानी और नारनौल में रिक्त है.

यह भी पढ़े -  Electricity Ombudsman Delhi Jobs: पर्सनल असिस्टेंट के पद पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

सुरक्षा के लिए स्पेशल कदम

साइबर अपराधों पर कंट्रोल के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं, जिससे धोखाधड़ी की राशि में 50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. हर दिन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की संख्या 5 से बढ़कर 22 हो चुकी है. 33 महिला पुलिस थाने और 239 महिला हेल्प डेस्क का संचालन पूरे राज्य में हो रहा है.

डायल 112 में 1091 महिला हेल्पलाइन को एकीकृत किया जा चुका है. 24 दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स कंपनियों को तैनात किया गया हैं और महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.