हरियाणा में खुलेंगे 6 हजार नए राशन डिपो, 2 हजार महिलाओं के लिए रिजर्व; जानें आवेदन की शर्तें

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में युवाओं को बड़ी सौगात दी है. सरकार द्वारा राज्य में 6 हजार नए राशन डिपो खोले जाएंगे, जिसमें 33% भागीदारी महिलाओं की रहेगी, यानि 2 हजार राशन डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे. इस संबंध में फूड एंड सप्लाई विभाग ने फाइल तैयार कर सीएम नायब सैनी की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को भेज दी है.

Ration Depot

जल्द मांगे जाएंगे आवेदन

फूड एंड सप्लाई विभाग के मंत्री राजेश नागर ने बताया कि विभाग की इस योजना को इसी सप्ताह मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है. इसको लेकर एक विभागीय बैठक बुलाई गई है जिसमें अधिकारियों से चर्चा की जायेगी. जल्द ही, आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे.

आवेदन के लिए शर्तें

राशन डिपो आवेदन के लिए आवेदनकर्ता हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र 21- 45 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदन के लिए डोमिसाइल सर्टिफिकेट जमा कराना होगा. आवेदनकर्ता न्यूनतम 12वीं पास होना चाहिए और उसे कम्प्यूटर का ज्ञान होना चाहिए. महिलाओं को 33% आरक्षण का लाभ मिलेगा और नए डिपो के आवंटन में भी इसका फायदा महिलाओं को मिलेगा.

राशन डिपो धारक की कमाई

राशन डिपो धारकों को सैलरी नहीं, बल्कि सरकार कमीशन देती है. अभी सरकार प्रति क्विंटल राशन पर 150 रुपए देती है. इससे औसतन एक डिपो धारक को 9 से 12 हजार रुपए की आमदनी हो जाती है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

ऐसे करें आवेदन

  • अंत्योदय सरल पोर्टल पर जाएं, इसमें लॉग- इन करें.
  • स्क्रीन के बाईं ओर “सेवा के लिए आवेदन करें” पर क्लिक करें.
  • नई उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस जारी करने की सेवा चुनें.
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें.
  • पोर्टल पर बताए दस्तावेज अपलोड करें.
  • आखिर में ऑनलाइन अपना आवेदन जमा करें.

फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई है. एक विभागीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें इस मुद्दे को लेकर अधिकारियों से चर्चा होगी. उम्मीद है कि एक सप्ताह में इसकी मंजूरी मिल जाएगी- राजेश नागर, फूड एंड सप्लाई मंत्री

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.