हरियाणा में 303 पदों के लिए आए 60397 आवेदन, एक पद के लिए 200 दावेदार

चंडीगढ़ | हरियाणा में ट्रेड ग्रेजुएट टीचर्स (TGT) के 303 पदों के लिए सोमवार को आवेदन करने की अंतिम तारीख थीं. 303 पदों के लिए शाम 5 बजे तक कुल 60,397 आवेदन आए है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी सुबह 11:00 से शुरू हुई थी यानी एक पद के लिए करीबन 200 उम्मीदवार लाइन में है.

Teacher

वहीं, 44,624 उम्मीदवार आवेदन फीस जमा कर चुके है बाकी उम्मीदवार 21 मार्च दोपहर 2 बजे तक फीस जमा करवा सकते है.

7वें CPC के मुताबिक मिलेगी सैलरी

यह भर्ती सेंट्रल सर्विस रूल्स के अनुसार की जा रही है. वहीं, चयनितो कों 7वें सीपीसी के अनुसार वेतन मिलेगा. टीजीटी कैडर के लिए 136 जनरल, ओबीसी के 82, एससी के 55 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 30 पद रिजर्व हैं. इससे पहले 2015 में विभाग द्वारा टीजीटी के पदों पर भर्ती की गई थीं. 12 अलग- अलग सब्जेक्ट्स में टीचर्स कों भर्ती किया जाएगा.

इस प्रकार है आवेदन

इनमें डीपीई के 35 पदों के लिए 4661, इंग्लिश के 14 पदों के लिए 2626, फाइन आट्र्स के 54 पदों के लिए 2932, हिंदी के 17 पदों के लिए 2442, होम साइंस के 19 पदों के लिए 1162, मैथ्स के 08 पदों के लिए 6425, म्यूजिक के 15 पदों के लिए 1218, पंजाबी के 19 पदों के लिए 1524, संस्कृत के 24 पदों के लिए 1831, साइंस (मेडिकल) के 26 पदों के लिए 4678, साइंस (नॉन- मेडिकल) के 48 पदों के लिए 7538 और सोशल स्टडी के 24 पदों के लिए 7587 आवेदन आए है.

लिखित परीक्षा के आधार पर होगा सिलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. कुल 150 अंकों के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट होगा. टेस्ट के लिए 40% क्वालिफाइंग माक्र्स रहेंगे. इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. आवेदक 16 जून से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से रिटन एग्जाम के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. 22 जून को सभी 12 विषयों की कॉमन परीक्षा सुबह 10 से 10.50 मिनट तक एक साथ होगी. इसके बाद, अलग- अलग विषयों की परीक्षा 23 से 28 जून तक दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. भर्ती से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर जा सकते है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

23 से 28 जून तक दो शिफ्टों में एग्जाम लिया जाएगा. सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 से 11:10 बजे तक जबकि शाम की शिस्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:10 बजे तक रहेंगी. 23 जून की सुबह की शिफ्ट में सोशल साइंस, जबकि दोपहर की शिफ्ट में साइंस नान मेडिकल का एग्जाम होगा. 24 जून कों सुबह की शिफ्ट में सांस मेडिकल जबकि दोपहर की शिफ्ट में हिंदी की परीक्षा होगी.

25 जून कों सुबह की शिफ्ट में पंजाबी, दोपहर को  संस्कृत की परीक्षा होगी तथा 26 जून कों सुबह की शिफ्ट में इंग्लिश, दोपहर की शिफ्ट में मैथेमैटिक्स का एग्जाम होगा. 27 जून कों सुबह की शिफ्ट में म्यूजिक, दोपहर को फाइन आर्ट्स का पेपर होगा तथा 28 जून कों सुबह की शिफ्ट में होम साइंस, जबकि दोपहर की शिफ्ट में डीपीई के लिए परीक्षा आयोजित होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.