हरियाणा में सवा 6 हजार क्लर्क के पद खाली, भर्ती प्रक्रिया ठप; कर्मचारियों में रोष

रोहतक | हरियाणा के विभिन्न विभागों में क्लर्क के बहुत सारे पद खाली पड़े है. जानकारी के अनुसार, राज्य के विभिन्न डिपार्टमेंटस में 6,246 पद रिक्त हैं. भर्ती व पदोन्नति प्रक्रिया सालों से रुकी हुई है. इस वजह से कर्मचारियों का प्रमोशन भी अटक गया है और कर्मचारियों वर्ग में रोष देखने को मिल रहा है. हरियाणा ग्रुप डी संघर्ष समिति के राज्य प्रधान सत्यवान सहरावत ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि कर्मचारियों में रोष देखने को मिल रहा है.

OFFICE

हरियाणा में 6246 क्लर्क पद खाली

कर्मचारी वर्ग राज्य प्रधान ने बताया कि क्लर्क पदों की कमी होने से कार्यरत कर्मचारियों को काम का अतिरिक्त बोझ झेलना पड़ रहा है. इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता पर भी प्रभाव पड़ रहा है. सभी ग्रुप डी कर्मचारियों को एक्सपीरियंस के बावजूद प्रमोशन नहीं दिया जा रहा है. मानव संसाधन विभाग व सरकार के सामने प्रमोशन के मुद्दे को उजागर किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

भरे जाएं खाली पद

अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. न तो अभी तक सीनियरटी लिस्ट जारी हुई और न ही अन्य कोई प्रकिया हुई है. कर्मचारियों द्वारा मांग उठाई गई है कि खाली पद भरे जाएं. पदोन्नति प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से शुरू की जाए. कर्मचारियों की तरफ से कहा गया है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.