हरियाणा लोक सेवा आयोग की 7 भर्ती परीक्षाएं टली, आयोग ने जारी किया नोटिस; यहाँ करे चेक

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है. अगर आप भी हरियाणा लोक सेवा आयोग की किसी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो हमारी यह खबर जरूर देखें. आपको बता दें कि आयोग की तरफ से आयोजित होने वाले साथ भर्ती परीक्षाओं को टाल दिया गया है. जी हाँ, हरियाणा लोक सेवा आयोग ने की तरफ से 19 से 25 जनवरी तक होने वाली सात भर्ती परीक्षाओं के लिए होने वाले नॉलेज टेस्ट व मुख्य परीक्षा को टाल दिया है.

HPSC

HPSC ने जारी किया नोटिस

आयोग की तरफ से इस बारे में नोटिस जारी किया गया है और यह जानकारी दी गई है कि इन परीक्षाओं को टाला जा रहा है. जारी नोटिस में बताया गया है कि इन परीक्षाओं को प्रशासनिक कारणों की वजह से टाला गया है. अभी तक आयोग की तरफ से नई तारीखों की भी घोषणा नहीं की गई है. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा फैसला, CET अभ्यर्थियों को मिला बायोमीट्रिक सत्यापन का दूसरा मौका

टली यह परीक्षाएं

जिन भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा टली है, उनमें तकनीकी शिक्षा में सिविल, कंप्यूटर व मैकेनिकल इंजीनियरिंग में लेक्चरार, फोरमैन इंस्ट्रक्टर, लेक्चरार इन इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग, लेक्चरार इन फार्मेसी व ट्रेजरी अफसर की परीक्षा सम्मिलित है. यह परीक्षाएं 19 जनवरी से 25 जनवरी के बीच आयोजित की जानी थी. अब इन्हें आगे टाल दिया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.