चंडीगढ़ पुलिस में होगी 700 कांस्टेबलों की भर्ती, 27 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़ | जैसा कि आप सभी जानते है चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होने जा रही है. इस भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है. इस भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 700 पदों पर भर्ती की जाएगी जो भी युवा 18 से 25 साल के आयु सीमा के हैं वह 27 मई से 17 जून तक आवेदन कर सकेंगे. आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन भेजे जा सकेंगे.

POLICE

सेंट्रल सर्विस रूल के तहत होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के अनुसार, आवेदन होने के बाद 27 जुलाई को लिखित परीक्षा होगी और फिर सितंबर में फिजिकल टेस्ट होगा. ऐसा पहली बार है ज़ब पुलिस विभाग में एक साथ 700 कांस्टेबल की बंपर भर्ती होने जा रही है. इसमें से लड़कियों के लिए भी 223 पद है. इस कांस्टेबल भर्ती में 393 पद पुरुषों के है और 84 पद एक्स सर्विसमैन के हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं. यह भर्ती सेंट्रल सर्विस रूल के तहत की जाएगी. चुने गए कैंडिडेट्स को अक्टूबर में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.