DHBVN में ग्रुप सी और डी के 8176 पद रिक्त, निगम ने आयोग को भेजा ब्यौरा

चंडीगढ़ | दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) में ग्रुप- सी और ग्रुप- डी के 6 हजार 239 पदों पर भर्ती की जाएगी. निगम में इन दोनों वर्गों के कुल 8 हजार 176 पद रिक्त पड़े हैं. इनमें से 1506 पदों को प्रमोशन से भरा जाएगा, जबकि बाकी पदों पर डायरेक्ट भर्ती होगी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के तरफ से ग्रुप- सी के पदों के लिए सीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है.

HSSC

DHBVN ने चयन आयोग को भेजा ब्यौरा

इस परीक्षा के लिए 13 लाख 40 हजार से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है. अब आयोग की तरफ से एग्जाम की तारीख घोषित की जाएगी. हरियाणा में पहले की मनोहर सरकार के वक़्त से ग्रुप-सी और ग्रुप डी पदों के लिए सीईटी अनिवार्य किया गया था. इसके साथ ही, इन पदों के लिए इंटरव्यू सिस्टम भी समाप्त किया जा चुका है. इसी बीच दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए ब्यौरा चयन आयोग के पास भेज दिया है.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

ग्रुप सी के 7706 खाली पदों की भेजी जानकारी

पहले से जिन पदों के लिए विज्ञापन जारी किये जा चुके हैं, उनकी भर्ती भी अब सीईटी एग्जाम के परिणाम के बाद ही होगी. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने तृतीय श्रेणी के कुल 15 हजार 907 स्वीकृत पदों में से 7 हजार 706 खाली पदों का ब्यौरा कमीशन के पास भेजा है. इनमें से 6,225 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी और 1506 पदों को निगम द्वारा प्रमोशन से भरा जाएगा.

ग्रुप डी के पदों पर भी होगी भर्ती

ग्रुप- डी के सभी स्वीकृत 14 पद रिक्त पड़े हैं. इन पदों को डायरेक्ट भर्ती से ही भरा जाएगा. इसकी मांग भी आयोग के पास भेजी जा चुकी है. ग्रुप- डी के पदों में वर्क- मैट, टी- मैट, स्किल्ड हेल्पर, पलम्बर व पाइप फिटर आते है. ग्रुप- सी के पदों में जेई- 1, जेई-फील्ड, जेएसई, जेई (सिविल), जेई (आईटी), फोरमैन, एएफएम, लाइनमैन, सहायक लाइनमैन, एसएसए, एसए, सीनियर लैब अटेंडेंट, लैब असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट, टेक्निशियन आदि सम्मिलित है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.