अब चंडीगढ़ तक चलेगी अजमेर- नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन, ये रहेगा समय और पूरा रूट

चंडीगढ़ | राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. खासकर वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए तो यह खबर बेहद ही खास है. अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली तक सफर करने वाली वंदे भारत ट्रेन का अब चंडीगढ़ तक विस्तार कर दिया गया है. दिल्ली से यह ट्रेन वाया हरियाणा होकर चंडीगढ़ पहुंचेगी, जिससे लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा.

Vande Bharat Train

ये रहेगा समय

हालांकि, अभी तक इस वंदे भारत ट्रेन की तारीखें घोषित नहीं की गई है. यह ट्रेन अजमेर से सुबह 06:55 बजे रवाना होकर दोपहर 02:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. इसी दिन वापसी में चंडीगढ़ से रवाना होकर दिल्ली, जयपुर होते हुए अजमेर पहुंचेगी. इसके लिए इस ट्रेन की गति को भी बढ़ाया गया है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेन का शेड्यूल बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा. बता दें कि कुछ दिन पहले ही अजमेर से वाया जयपुर होकर दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई थी लेकिन अब इस ट्रेन का चंडीगढ़ तक विस्तार किया गया है. इसे दिल्ली से वाया पानीपत, करनाल, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ तक संचालित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

इस ट्रेन का चंडीगढ़ तक विस्तार होने पर राजस्थान और पंजाब के मध्य का सफर आसान और कम समय में तय हो सकेगा. राजस्थान से पंजाब जाने वाले यात्री अजमेर, जयपुर और दिल्ली से सीधे चंडीगढ़ तक सीधी कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.