चंडीगढ़ में जन्माष्टमी पर चारों धाम दिखेंगे एक जगह, बलराम जयंती से लेकर झूलन उत्सव तक होंगे यह आयोजन

चंडीगढ़ | 16 अगस्त को देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. चंडीगढ़ सेक्टर- 20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ मंदिर में भी हर बार की तरह इस बार भी जन्माष्टमी का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाएगा. मंदिर में तैयारियों को लेकर जोरशोर से काम चल रहा है. मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए इस बार विशेष प्रबंध किए गए हैं. यहां 5 अगस्त से 16 अगस्त तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी.

Janmastami

मंदिर में दिखेगा चारों धाम का स्वरूप

मंदिर प्रबंधन द्वारा इस बार मंदिर परिसर में ही रामेश्वरम, द्वारका, बद्रीनाथ और जगन्नाथ पुरी जैसे चारों धामों के छोटे स्वरूप बनाए जा रहे हैं. इसका उद्देश्य यही है कि भक्तों को एक ही स्थान पर सभी तीर्थों के दर्शन हो सकें. इसके लिए खास तौर पर बंगाल के कारीगरों को बुलाया गया है जो इन धामों की आकर्षक संरचना तैयार कर रहे हैं. श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर इन धामों को बनते हुए भी देख रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

मुख्य आकर्षण

5 से 9 अगस्त तक मंदिर में श्री राधा माधव जी का झूलन उत्सव मनाया जाएगा. श्रद्धालु हर शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुला सकते हैं. मंदिर के पुजारी गोपाल दास ने बताया कि जैसे भगवान ठाकुर जी का जन्मदिन मनाया जाता है, उसी तरह 9 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया जाएगा. इसके साथ ही, मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के विराट रूप को दर्शाने की भी तैयारी की जा रही है, जैसा कि उन्होंने महाभारत में गीता का उपदेश देते समय दिखाया था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts