TGT सेवा नियमों में हुआ संशोधन, फिर से विज्ञापित किए जाएंगे 7471 टीजीटी पद

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के सेवा नियमों को संशोधित किया है. इस बारे में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. महाबीर सिंह की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है. इससे पहले वर्ष 2012 में टीजीटी के सेवा नियमों को परिवर्तित किया गया था. नए नियमों के अधिसूचित होने से अब वर्षों से लटकी टीजीटी की 7,471 पदों की भर्ती का रास्ता स्पष्ट हो चुका है. अब शिक्षा विभाग फिर से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग भेजेगा तथा आयोग द्वारा फिर से इन्हें विज्ञापित किया जाएगा.

Teacher

वापस ले लिए गए थे विज्ञापित पद

साल 2015 के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सितंबर, 2022 में टीजीटी के लिए 7471 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे.  हालांकि, सेवा नियमों में संशोधन होने के चलते इस भर्ती को अक्टूबर महीने में वापस ले लिया गया था. अब हरियाणा सरकार की ओर से नए सेवा नियम अधिसूचित कर दिए गए हैं. नए सेवा नियमों में टीजीटी पद के लिए बीए प्लस बीएड (चार वर्षीय स्नातक कोर्स) को इसमें जोड़ा गया है.

अलग- अलग 13 विषयों के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है. इनमें सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, गणित, हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, कला, संगीत विषय शामिल हैं. आपको बता दें कि पहले नियमों में बीए स्नातक की शर्त थी. अब हरियाणा पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी टीजीटी के लिए आवेदन कर पाएंगे.

आयोग का प्रयास, निर्धारित समय में पूरी हो जाए भर्ती

HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा जैसे ही सेवा नियम बदलकर पद भेजे जाएंगे तो उसे तुरंत विज्ञापित करके आवेदन मांग लिए जाएंगे. उनका कहना है कि आयोग पूरी कोशिश करेगा कि निर्धारित समय के अंदर ही भर्ती पूरी हो जाए.

मेवात कैडर के पद शेष हरियाणा में
हिंदी                        106 अंग्रेजी                        1751
संस्कृत                    212 गृह विज्ञान                     73
उर्दू                         100 संगीत                            10
विज्ञान                     234 शारीरिक शिक्षा            821
गणित                      93 आर्ट्स                        1443
संगीत                      01 संस्कृत                        714
शारीरिक शिक्षा       246 साइंस                         1297
आर्ट्स                    260 उर्दू                               21
एसएस                    83
गृह विज्ञान              06

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!