हरियाणा में सरकारी भर्तियों के लिए जारी होगा एनुअल कैलेंडर, सभी का ब्यौरा होगा शामिल

चंडीगढ़ | हरियाणा में 1 साल के कार्यकाल में करीबन 44 हजार भर्तियां कर चुका कर्मचारी चयन आयोग अब साल भर में होने वाली भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेंडर बनाएगा. इसमें विभाग के अनुसार भर्तियों का पूरा ब्योरा होगा. साथ ही, भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए परीक्षाओं का शेड्यूल भी शामिल करने की कोशिश की जाएगी. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह की देखरेख में वार्षिक कैलेंडर तैयार करने पर काम किया जा रहा है.

calendar

जल्द जारी होगा वार्षिक कैलेंडर

मुख्य सचिव की तरफ से इस बारे में कई बैठकें ली जा चुकी हैं और कुछ बैठकें होनी शेष हैं, जिसके बाद वार्षिक कैलेंडर जारी होगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी किए जाने की तरफ इशारा किया है. हरियाणा के सरकारी विभागों में प्रत्येक वर्ष भर्तियों के लिए सीमा भी निर्धारित की जाने वाली है. सभी सरकारी विभागों से खाली पदों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है.

युवाओं के लिए राहत भरा कदम

यह पहला मौका होगा, जब सरकार साल के शुरू में ही प्रदेश के युवाओं को बता देगी कि इस साल में किस सरकारी विभाग में किन-किन पदों पर कुल कितनी भर्तियां की जाएंगी. यह कदम युवाओं के लिए भी काफी मददगार होगा. कैलेंडर जारी होने के बाद सभी युवा इसके अनुसार अपनी तैयारी कर पाएंगे. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनाव से पहले इस दिशा में काम करने की सरकार की प्रतिबद्धता जताई थी, जिसे अब पूरा किया जाने वाला है. कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न भर्तियों को लेकर कोर्ट में चल रहे केस पर चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने जब कार्यभार संभाला था, तब आयोग की भर्तियों से संबंधित 3300 केस अदालतों में विचाराधीन थे.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

पिछले 1 साल में की गई है 44 हज़ार भर्तियां

इन केसों की मजबूत पैरवी अदालतों में की गई है. जिसके बाद लगभग 600 केसों का निस्तारण कराया जा चुका है. अभी 2700 केस अदालतों में विचाराधीन हैं. इन केस की अदालतों में सरकार और आयोग की तरफ से तथ्यात्मक पैरवी की जा रही है. हिम्मत सिंह के अनुसार पिछले एक साल में कर्मचारी चयन आयोग के जरिये 44 हजार भर्तियां की जा चुकी हैं.

हर साल सीईटी आयोजित करने का प्रयास

भर्तियों की गति बढ़ाने के लिए सरकारी विभागों को इस बात के लिए तैयार किया गया है कि वह नियमित रूप से आयोग के पास अपनी डिमांड भेजें और आयोग हर साल के अनुसार भर्तियों का शेडयूल जारी कर पाये. उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में सीईटी के सफल आयोजन के बाद अब कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कोशिश की जा रही है कि हर साल सीईटी की परीक्षा का आयोजन किया जाए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.