चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से सीईटी फेज 2 की भर्तियां शुरू हो चुकी है. आयोग द्वारा विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है. पहले आयोग ने पुलिस के 5500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे, इसके बाद करीबन 3000 से ज्यादा पदों पर आवेदन मांगे गए. फिलहाल आयोग द्वारा ग्रुप सी के 4227 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
23 फरवरी तक कर पाएंगे आवेदन
जी हां, इन पदों के लिए आवेदन कल यानि मंगलवार से शुरू हो चुके हैं. यह भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) फेज-॥ के रिजल्ट के आधार पर होगी. कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह द्वारा इंटरनेट मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निकाली गई भर्ती में विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते है.
पदों के लिए आवेदन मंगलवार से शुरू हो चुके हैं तथा आवेदन करने की लास्ट डेट 23 फरवरी को रात 11.59 बजे तक निर्धारित की गई है. अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. इसके बाद, किसी भी आवेदन पर विचार नहीं होगा.
इन विभिन्न पदों के लिए मांगे गए आवेदन
ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन भेज सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी और मेंस एग्जाम लिया जाएगा. अगर इस बारे में बात करें कि किन-किन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं तो इनमें मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर,महिला ईएसआइ हेल्थ केयर 20.
एमपीएचडब्ल्यू (महिला) स्वास्थ्य विभाग 595, एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष) स्वास्थ्य विभाग 700, स्टाफ नर्स ईएसआइ हेल्थ केयर 20, नर्स स्वास्थ्य विभाग 296, नर्स 1475, सिस्टर ट्यूटर स्वस्थ्य विभाग 12. रेडियोग्राफर स्वास्थ्य विभाग 99, रेडियोग्राफर डीएमइआर 32 डिस्पेंसर (आयुर्वेदिक) ईएसआइ हेल्थ केयर तीन, डाइटीशियन स्वास्थ्य विभग 22. फारेस्ट गार्ड वन विभाग 779, जूनियर इंजीनियर (सिविल) हैफेड पांच, जूनियर इंजीनियर (सिविल) हरियाणा पावर जेनरेशन कारपोरेशन के 23 पद शामिल है.
असिस्टेंट मैनेजर एचएसआइआइडीसी के 8, जूनियर इंजीनियर (सिविल), पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में 15 पदों की भर्ती निकाली गई है. जेई (सिविल) टाउन एड कंट्री प्लानिंग के छह, जेई. (वागवानी) एवएसवीपी 16, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन 73, जेई (यागवानी), केडीयी एक, जूनियर इंजीनियर ( वागवानी), पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन एक, जूनियर इंजीनियर (बागवानी) के तीन पदों समेत कई विभागों में भर्तियां की जाएगी.
इन सभी पदों के लिए आवेदन को 10वीं पास के साथ आइटीआई से लेकर बीएससी, एमएससी की डिग्री होनी कंपल्सरी है. अगर आप इन पदों के लिए इच्छुक है तथा पात्र है तो आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए 23 फरवरी तक का समय दिया गया है.
