हरियाणा में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार के अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना 2025- 26 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह योजना 10+2, ग्रेजुएशन और उससे ऊपर की पढ़ाई कर रहे हरियाणा निवासी SC और BC वर्ग के छात्रों के लिए है. बता दें कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा में सहायता प्रदान करना है.

Student Scholarship

हरछात्रवृत्ति पोर्टल पर करें आवेदन

इच्छुक छात्र योजना के लिए हरछात्रवृत्ति पोर्टल harchhatravratti.highereduhry.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग, इस बार चंडीगढ़ नहीं बल्कि इस शहर में होगी आयोजित

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है. आवेदन करते समय छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे.

  • परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • आय प्रमाण पत्र
  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज की फीस की रसीद
  • अंतिम पास की गई परीक्षा का प्रमाण पत्र (पहले वर्ष के छात्रों को छोड़कर)
  • बीपीएल प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts