चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से ‘होम स्टे’ ट्रेनिंग के लिए आवेदन के बारे में हाल ही में एक घोषणा की है. युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से हरियाणा राज्य के सभी जिले के युवाओं से होमस्टे की फ्री ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे गई है. इसके लिए 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा आवेदन कर सकते हैं.
17 अक्टूबर तक करें अप्लाई
युवाओं को होम स्टे की निःशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी. जो भी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है, वह 1 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक जिला नोडल आई.टी.आई. में आवेदन कर सकते है. सभी युवा एप्लीकेशन फॉर्म एवं नियम व शर्ते विभाग की वेबसाइट itiharyana.gov.in से डाउनलोड कर सकते है.
विभाग का फैसला अंतिम
यह ट्रेनिंग पूरी तरह से फ्री होगी व इसमें युवाओं को होम स्टे को प्रभावी ढंग से संचालित करने और पर्यटकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में विभाग का फैसला ही अंतिम होगा. यह स्कीम युवाओं को स्वरोजगार के मौके प्रदान करने और ‘आत्मनिर्भर युवा- आत्मनिर्भर हरियाणा’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है.
