सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में बदलू शाह पराठे वाले ने मचाई धूम, इस प्राइम लोकेशन पर मिलेगा स्वाद का तड़का

चंडीगढ़ | हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ अपनी खूबसूरती के साथ- साथ स्वादिष्ट खाने के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां के स्ट्रीट फूड काफी मशहूर है, इनमें से एक है ‘बदलू शाह पराठे वाला ‘जो फूड लवर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है. चंडीगढ़ के सेक्टर – 9 में पेट्रोल पंप के पास स्थित इस पराठा स्टॉल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ जाती है और जो एक बार इसके पराठे चख लेता है वह बार- बार यही खाने आता है.

Onion Paratha

यहां मिलते है ताजा पराठे

बदलू शाह के पराठो की खासियत यह है कि वे खाने में स्वादिष्ट और ताजा है. यहां हर पराठा ताजा साम्रगी आलू, पनीर, गोभी व अन्य मिक्स साम्रगी से तैयार किए जाते है, जो स्वाद को दुगुना कर देते है. यहां हाथ से फेंटी हुई कॉफी स्वाद में चार चांद लगा देती है. ग्राहकों का कहना है कि यहां के पराठों जैसा स्वाद ओर कहीं नहीं मिलता.

बदलू शाह की दुकान की खास बात यह है कि यहां खाने का सादा और देसी अंदाज है. यहां न तो टेबल है और न कुर्सियां, बल्कि लोग साइड में लगे पत्थरों, खड़े होकर या अपनी गाड़ियों में बैठकर पराठों का स्वाद लेते है. बदलू शाह के पराठे की कीमत 25 रुपए से 75 रुपए के बीच में है. इतने कम रेट में टेस्टी पराठे और कहीं नहीं मिलते. यह हर वर्ग के लोगों के लिए किफायती रहने वाले है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के BPL परिवारों को बड़ा झटका, इस बार राशन के साथ नहीं मिलेगा सरसों का तेल

सालो पुरानी है यह दुकान

इस स्टॉल की शुरुआत साल 1995 से बदलू शाह ने अपने भाई के साथ छोटे स्तर से की थी. अब अपने पराठों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच यह शहर में अलग पहचान बना चुकी है. यहां सुबह से ही इतनी भीड़ हो जाती है कि लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. यहां साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. इसी कारण यह चंडीगढ़ के चर्चित स्टॉलों में शामिल है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.