हरियाणा में डीजीपी पद को लेकर जंग हुई खत्म, युवा आईपीएस शत्रुजीत कपूर को मिला पदभार

चंडीगढ़ | हरियाणा को आज यानि 16 अगस्त को नया डीजीपी मिल गया है. 1989 बैच के आरसी मिश्रा और 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर (Shatrujeet Kapoor) के नाम को लेकर सीएमओ में करीब 3 घंटे तक मंथन चला. इस मंथन में पैनल में शामिल सबसे युवा आईपीएस शत्रुजीत कपूर को डीजीपी बनाया गया है.

DGP IPS Shatrujit Kapur

इससे पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक के लिए आरसी मिश्रा के नाम से मैसेज वायरल किया गया था. नए डीजीपी शत्रुजीत कपूर 1990 बैच के तीसरे वरिष्ठ आईपीएस हैं जो एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के डीजी हैं. बता दे कपूर 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे.

10 अगस्त को यूपीएससी ने पैनल पर लगाई मुहर

10 मई को मनोज यादव ने हरियाणा के नए डीजीपी के लिए सरकार को पत्र भेजकर अनिच्छा जाहिर की थी. इसीलिए जब सरकार ने 11 जुलाई को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को डीजीपी का पैनल भेजा तो उसमें पूर्व डीजीपी मनोज यादव का नाम शामिल नहीं था, लेकिन यूपीएससी की ओर से पत्र भेजकर यादव का डोजियर भेजने को कहा गया.

साथ ही, पैनल में कमियां भी बताईं जबकि सरकार ने डोजियर ही नहीं भेजा. 10 अगस्त को यूपीएससी ने पैनल मीटिंग में 3 नामों पर मुहर लगाकर फाइल हरियाणा भेज दी थी. गुरुवार को दिल्ली में यूपीएससी की बैठक हुई, जिसमें डीजीपी पद के लिए शत्रुजीत कपूर, मोहम्मद अकील और आरसी मिश्रा का नाम फाइनल किया गया था.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.