हरियाणा CET रिजल्ट जारी होने से पहले खुलेगा पोर्टल, सर्टिफिकेट कर पाएंगे अपलोड

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप सी पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) का सफल और शानदार आयोजन हो चुका है. परीक्षा होने के बाद अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) आरक्षित वर्ग के उन युवाओं को श्रेणी बदलने का मौका देगा, जिन्हें कास्ट सर्टिफिकेट नहीं बन पाने की वजह से सामान्य वर्ग में आवेदन करना पड़ा था. रिजल्ट जारी होने से पहले अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र अपलोड करने का अवसर दिया जाएगा.

Haryana CET HSSC CET

रजिस्ट्रेशन के लिए मिले थे सिर्फ 15 दिन

इसका लाभ सिर्फ उन अभ्यर्थियों को ही मिलेगा, जिन्होंने आवेदन की आखिरी तारीख से पहले सरल पोर्टल पर जाति प्रमाणपत्र के लिए अप्लाई कर दिया था. इस बार सीईटी में रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थियों को मात्र 15 दिन का ही समय मिला था. इस वजह से सरल पोर्टल पर आवेदन के बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं के जाति प्रमाणपत्र नहीं बन सके. ऐसी स्थिति में इन युवाओं को सामान्य श्रेणी में आवेदन करना पड़ा.

रिजल्ट जारी होने से पहले मिलेगा मौका

मामला हाई कोर्ट में जाने के बाद आयोग अंडरटेकिंग दे चुका है कि परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने से पहले सभी पात्र अभ्यर्थियों को पोर्टल पर जाति प्रमाणपत्र अपलोड करने का अवसर दिया जाएगा, ताकि उन्हें रिजर्वेशन का फायदा मिल पाए. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से अगस्त के अंत तक परीक्षा का परिणाम जारी करने पर विचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

नॉर्मलाइजेशन पर भी विचार

सबसे पहले आयोग की तरफ से परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी और उम्मीदवारों से ऑब्जेक्शन मांगे जाएंगे. परीक्षा का आयोजन कर अलग- अलग शिफ्ट में हुआ है. ऐसे में परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन पर भी विचार किया जा रहा है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.