हरियाणा के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने शुरू की ट्रांसफर ड्राइव की तैयारी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से शिक्षा विभाग के लिए नई ट्रांसफर पालिसी को स्वीकृति दे दी गई है. नई ट्रांसफर पॉलिसी को हरी झंडी दिए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. ट्रांसफर ड्राइव से पहले शिक्षा विभाग ने निलंबित और चार्जशीट शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी है.

Teacher Madam

डाटा अपडेट करने के निर्देश

सोमवार से शिक्षा विभाग में सभी शिक्षकों का डाटा अपडेट होगा. मौलिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किये गए हैं कि वे अपने जिलों में कार्यरत सभी निलंबित और चार्जशी शिक्षकों व मुख्याध्यापकों का डेटा एचआरएमएस पोर्टल (HRMS Portal) पर अपडेट करें.

ड्राइव की तैयारियां शुरू

शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर ड्राइव की तैयारियां शुरू करने से पहले एमआइएस पोर्टल पर डाटा अपडेट करने को लेकर सख्ती से हिदायत दी है. निदेशालय की तरफ से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि शिक्षकों का डाटा एमआइएस पोर्टल पर अपडेट नहीं होना किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.