हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, जॉइनिंग के दिन से ही मिलेगा लंबित वेतन

चंडीगढ़ | हरियाणा में कॉमन काडर के तहत सिलेक्टेड ग्रुप डी के कर्मचारियों को जल्द ही लंबित वेतन मिलेगा. वेतन भुगतान को लेकर मानव संसाधन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया हैं कि जिन कर्मचारियों ने 28 अगस्त के पोस्टिंग ऑर्डर के मुताबिक ज्वाइन किया है, उन्हें उनकी ज्वाइनिंग डेट से वेतन दिया जाए. डिपार्टमेंट की तरफ से लेटर जारी किया गया है.

500 Rupee Notes Rupay

कर्मचारियों को मिलेगा लंबित वेतन

जारी किए गए लेटर में बताया गया है कि हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की विज्ञापन संख्या 01/ 2023 के तहत चयनित उम्मीदवारों की सिफारिश विगत दो जुलाई को की गई थी. 28 अगस्त को कॉमन काडर के तहत उनका पोस्टिंग ऑर्डर जारी हुआ था. इसके बावजूद, कई विभागों में अभी तक उनका वेतन जारी नहीं किया गया. अब फैसला लिया गया है कि जिन कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों में ज्वाइनिंग कर ली है, उन्हें ज्वाइनिंग के दिन से ही लंबित वेतन दिया जाए.

पोर्टल पर दर्ज करना होगा विवरण

संबंधित विभाग अपने- अपने लेवल पर भुगतान सुनिश्चित करेंगे. सभी कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि संबंधित कर्मचारियों का विवरण हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) पोर्टल पर दर्ज करें क्योंकि ई- बिलिंग सिस्टम के जरिये सैलरी बिल वहीं से तैयार किए जाएंगे. लेटर में कहा गया है कि डेटा दर्ज करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही से वेतन वितरण प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ेगा, इसलिए सभी विभाग टाइम पर जानकारी अपडेट करें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

कर्मचारियों को मिलेगी राहत

लेटर में एनपीएस (नई पेंशन स्कीम) को लेकर भी क्लियर किया गया है कि सरकारी आदेशों के मुताबिक पीआरएएन के बिना मैक्सिमम 2 महीने की सैलरी दी जा सकती है. उसके बाद, पीआरएएन नंबर अनिवार्य रहेगा. इसका मतलब यह है कि नई नियुक्तियों में पहले दो महीने का वेतन जारी करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी, मगर तीसरे महीने से पहले हर कर्मचारी का पीआरएएन नंबर एक्टिव होना चाहिए. इस फैसले से राज्य के विभिन्न विभागों में हाल ही में नियुक्त किए गए उन सैकड़ों ग्रुप डी कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक सैलरी नहीं मिली थी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.