26- 27 जुलाई को आम यात्रियों के नहीं चलेंगी बसें, CET परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सरकार ने किया यह इंतजाम

चंडीगढ़ | आगामी 26 और 27 जुलाई को हरियाणा में  CET (संयुक्त पात्रता परीक्षा) का आयोजन होने जा रहा है. परीक्षा के लिए करीबन साढ़े 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है. ऐसे में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार ने फ्री बस सेवा भी प्रदान की है. इसी के चलते 2 दिनों तक आम यात्रियों के लिए बसों का संचालन नहीं हो सकेगा.

Haryana Roadways Bus 3

सीईटी परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी बसें

सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई भी परेशानी ना आए इसके लिए सरकार की तरफ से बसें चलाई जाएगी. हरियाणा परिवहन निगम की तरफ से बसों के संचालन के लिए 3 तरह की योजना निर्धारित की गयी है. हरियाणा रोडवेज की योजना के मुताबिक अभी तक 9200 निजी बसों की व्यवस्था की गई है. इनमें स्कूलों- कॉलेजों से लेकर सहकारिता विभाग व किलोमीटर स्कीम में संचालित बसें शामिल हैं.

सीईटी वाले दिन स्कूल- कॉलेजों की छुट्टी

हरियाणा रोडवेज की 2800 बसों को भी संचालित किया जाएगा. सरकार की व्यवस्था में शटल (सिटी बस) बस और मिनी बस भी शामिल हैं. 27 जुलाई को हरियाली तीज का त्योहार है, ऐसे में 26 जुलाई से ही महिलाओं का आवागमन शुरू हो जाएगा. महिलाओं के लिए 750 बसों को संचालित किया जाएगा. सीईटी आयोजित होने वाले 2 दिनों के लिए इस प्रकार से लगभग 12 हजार बसों को संचालित किया जाएगा. सीईटी वाले दिन स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी होगी.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

बसों की कम संख्या पर खड़े हो रहे प्रश्न

सीईटी के लिए बसों की कम संख्या को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सवाल उठाये जा रहे हैं. दरअसल, पिछली बार ज़ब 2022 में सीईटी आयोजित हुआ था उस दौरान लगभग 10.78 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था और लगभग 8 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी. उस समय 15 हजार बसों का संचालन हुआ था. इसके बावजूद भी, अव्यवस्था देखने को मिली थी. इस बार बसों की संख्या कम है.

बस बुकिंग के लिए पोर्टल ओपन

बस बुकिंग के लिए पहले ही लिंक जारी कर दिया गया है. परीक्षार्थी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपनी बस की बुकिंग करवा सकते हैं. सीईटी के लिए परीक्षार्थी अपने मोबाइल में एप डाउनलोड करके भी बसों की बुकिंग करवा सकते हैं. बसों की बुकिंग के लिए पोर्टल ओपन हो चुका है. इसके जरिये ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं.

23 रोडवेज डिपो से होंगी संचालित

सोमवार तक करीबन 3.50 लाख परीक्षार्थियों ने बसों की बुकिंग कराई है और अभी भी परीक्षा के लिए चार दिन का वक़्त है. आसार बन रहे है कि बड़ी संख्या में और बुकिंग होगी.  हरियाणा के सभी 23 रोडवेज डिपो से बसों को संचालित किया जाएगा और परीक्षा वाले दिन 10- 10 बसों को रिजर्व रखा जाएगा, जिससे तकनीकी खराबी पर दूसरी बस तत्काल उसके स्थान पर भेजी जा सके.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.