हरियाणा में क्या बन सकता है दलित डिप्टी CM? राजनीतिक गलियारों में शुरू हुई चर्चाएं

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा चुनावों में जीत के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी काफी उत्साहित नजर आ रही है. जनता ने अपने जनादेश में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है. अब सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के पद की नियुक्ति को लेकर भी तमाम तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

WhatsApp Image 2024 09 16 at 13.15.19

मोहनलाल बड़ौली ने दिया ये बयान

इसी बीच कुछ ऐसी खबरें भी आ रही है कि पार्टी द्वारा किसी दलित नेता को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. दिल्ली में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के बयान ने भी राजनीतिक हलचल मचा दी है. उन्होंने कहा कि सरकार के गठन को लेकर जो तारीखें मीडिया में बताई जा रही है, वह अभी आधिकारिक नहीं है. जब भी ऐसी कोई डेट फाइनल की जाएगी तो आपको जानकारी दे दी जाएगी. डिप्टी सीएम के पद पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस विषय में अभी फैसला नहीं हुआ है.

नायब सिंह के चेहरे पर लड़ा गया चुनाव

हालांकि, ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी का नाम ही सबसे ऊपर है. भाजपा द्वारा उनके नाम से ही चुनाव लड़ा गया था. ऐसे में यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि क्या बीजेपी डिप्टी सीएम की कुर्सी पर भी किसी को बैठाएगी? बता दें कि 2019 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद जेजेपी पार्टी के साथ बीजेपी का गठबंधन हुआ था, जिसके बाद दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम बनाया गया था. प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में UG एडमिशन शुरू, 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए बड़ा मौका; घर बैठे करें अप्लाई

इस दिन हो सकता है गठन

चुनावों के परिणाम के बाद नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी. इसके बाद, वह अमित शाह, मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य नेताओं से भी मिले थे. नायब सिंह सैनी से जब मुख्यमंत्री बनाए जाने के विषय में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो ड्यूटी उन्हें दी गई थी, वह उन्होंने पूरी कर दी है. अब संसदीय बोर्ड द्वारा ही इस विषय में फैसला लिया जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पता चला है कि 15 अक्टूबर को प्रदेश में नई सरकार का गठन किया जा सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts