हरियाणा में राशन डिपुओं पर लगेंगे CCTV कैमरे, फिर शुरू होगी पोटली स्कीम

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री राजेश नागर ने बुधवार को संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और ज्यादा प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए. खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की पहली प्राथमिकता है.

CCTV

राशन डिपो पर लगेंगे CCTV कैमरे

बैठक के दौरान राशन डिपुओं को आधुनिक बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए. इस कड़ी में सभी राशन डिपो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी. इससे राशन वितरण में गड़बड़ी पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी, बल्कि लाभार्थियों का भरोसा भी बढ़ेगा.

नई पोस मशीनों को स्थापित करने के लिए पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है. मंत्री नागर ने कहा कि इस कार्य को जल्द- से- जल्द पूरा किया जाए, ताकि तकनीकी खामियों को दूर किया जा सके. वहीं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत फोर्टिफाइड आटे का वितरण फिर से शुरू करने पर भी चर्चा की गई है.

फिर शुरू होगी पोटली स्कीम

खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि इस कदम से पोषक स्तर में सुधार देखने को मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर गीली गेहूं की आपूर्ति से संबंधित शिकायतें भी कम होगी. इसके अलावा पोटली योजना को फिर से लागू करने का प्रस्ताव रखा गया. इस स्कीम के तहत, राशन की आवश्यक वस्तुओं जैसे चावल, दाल, तेल आदि को एक पोटली में पैक कर लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा. इससे वितरण प्रक्रिया आसान और व्यवस्थित होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.