हरियाणा में सरकारी अस्पतालों का बदला समय, यहां पढ़ें नया टाइम टेबल

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम ठंडा होने के साथ ही अब सरकारी अस्पताल में ओपीडी का समय भी बदल दिया गया है. सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी होगी. इस संबंध में सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं. इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी इसलिए उन्हें सुबह जल्दी आने की जरूरत नहीं है. अभी तक ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक था. यह व्यवस्था गर्मी के मौसम में बनी रहती है. अब मौसम ठंडा होने लगा है. ऐसे में ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है. इससे मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए सुबह जल्दी नहीं आना पड़ेगा. डॉक्टर भी उसे तीन बजे तक देखेंगे.

HOSPITAL

ई-संजीवनी ऐप नहीं किया काम

सरकार की ओर से आम बीमारियों के इलाज के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई थी. इसके तहत मरीज ई-संजीवनी एप के जरिए घर बैठे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं. डॉक्टर बीमारी के हिसाब से दवा लिखता है और व्हाट्सएप पर भेजता है. हालांकि, यह फीचर ज्यादा कारगर साबित नहीं हुआ. एप पर ज्यादा मरीज नहीं आ रहे हैं. ज्यादातर मरीज ओपीडी में ही आते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ

सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि ओपीडी का समय बदल दिया गया है. अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉक्टर ओपीडी देखेंगे. मरीजों को समय बदलने का लाभ मिलेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.