CM खट्टर ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित करने के दिए निर्देश, हर महीने होगी बैठक 

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की तरह ‘स्वच्छ भारत मिशन’ भी हमारी प्राथमिकता है, इसलिए जनभागीदारी के साथ ही प्रदेश के हर गांव और शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाएं. मुख्यमंत्री ने यह बात स्वच्छ भारत मिशन की स्टेट टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. इस मौके पर स्टेट टास्क फोर्स के चेयरमैन एवं विधायक महीपाल ढांडा, उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र एवं सदस्य भी मौजूद रहें. 

Haryana CM Press Conference

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्वच्छ भारत मिशन स्टेट टास्क फोर्स की मीटिंग हर तीन माह में अवश्य करें. ताकि कार्यों की समीक्षा कर योजनाओं को सिरे चढ़ाया जा सके. उन्होंने जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश भी दिए और कहा कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स की मीटिंग हर माह होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने स्टेट टास्क फोर्स के सदस्यों से फीडबैक भी लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार की तरफ से दिए जाने वाले फण्ड का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारी की जिम्मेदारी तय हो. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों का निर्माण केवल उन्हीं स्थानों पर करवाया जाए जहां पर आवश्यकता हो और इसकी संस्तुति रिपोर्ट की समीक्षा की जरूरत हो तो वह भी करवाई जाए. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक जिला परिषद के CEO के साथ-साथ स्टेट टास्क फोर्स के सदस्यों को भी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. 

गौरतलब है मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार की तरफ से दिए जाने वाले फण्ड का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारी की जिम्मेदारी तय हो. 

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts